राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें चंडीगढ़ ने 4-0 से पंजाब को पराजित किया तो दिल्ली ने इतने ही गोल से चंडीगढ़ को धोया। इसके साथ ही प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली और मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। रविवार को ही राष्ट्रीय नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का समापन भी हुआ।
पहले मैच में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने पंजाब की टीम पर शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। दूसरा मैच दिल्ली और उत्तराखंड के बीच खेला गया। शुरू से ही दिल्ली की टीम ने भी बढ़त बना रखी थी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ने रेफरी को सम्मानित किया। उनके साथ ही आयोजन सचिव मो. शमशुद्दीन ने सभी टीम के खिलाड़ियों को किट प्रदान की। उनके अध्यक्ष, सचिव को ट्राफी भी सौंपी। इस अवसर पर भूपेंद्र, अजय यादव, चितहर प्रसाद, अजीत सिंह उपस्थित रहे। संचालन डॉ. नौशाद अहमद ने किया।