फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नो व्हीकल जोन में बुजुर्ग महिला की मददगार बनी पुलिस, ट्रैफिक कांस्टेबल ने उपलब्ध कराया व्हील चेयर

Wed, 12 Jan 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दक्षिण भारत की रहने वाली एक महिला तीर्थ यात्री रिक्शे से गोदौलिया चौराहे पर पहुंची।गोदौलिया-दशाश्वमेध नो व्हीकल जोन होने के कारण रिक्शे को आगे जाने से रोक दिया गया। तब बुजुर्ग महिला ने मदद की गुहार लगाई।  
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की मददगार बनी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाकी पहने पुलिसकर्मी कई भूमिका में अपना किरदार निभाते नजर आते हैं। अपराधी के लिए क्रूर तो बुजुर्गों के सेवक, महिलाओं के रक्षक, बच्चों के अभिभावक और मुसीबत में फंसे व्यक्ति के लिए मददगार। वाराणसी के गोदौलिया-दशाश्वमेध नो व्हीकल जोन में बुधवार को बुजुर्ग महिला के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी सहारा बना।

विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने महिला को व्हील चेयर उपलब्ध कराया और काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने में मददगार बना।  दरअसल, दक्षिण भारत की रहने वाली एक महिला तीर्थ यात्री रिक्शे से गोदौलिया चौराहे पर पहुंची तो ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों ने नो व्हीकल जोन का हवाला देते हुए आगे जाने से रोक दिया।

महिला ने असहाय और लाचार का हवाला देते हुए बाबा विश्वनाथ धाम के दर्शन पूजन की इच्छा जताई, बोली कि अब कैसे पैदल उतना दूर जाएंगे। इस पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने तुरंत व्हील चेयर का प्रबंध कराया और उन्हें विश्वनाथ मंदिर तक व्हील चेयर से पहुंचवाया। कमिश्नरेट पुलिस की इस व्यवस्था से खुश महिला तीर्थयात्री ने पुलिसकर्मियों को काफी साधुवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में 518 रिक्रूट कांस्टेबल को मिला स्मार्ट जैकेट, रात्रि ड्यूटी में होगी सहुलियत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें