फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री पर भारी सत्ता की धमक

Wed, 12 Aug 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धारा 144 लगी हुई है। बगैर इजाजत कोई जुलूस तक नहीं निकाल सकता लेकिन मगर सत्ता की हनक तो देखिए मंगलवार को 12 से ज्यादा ट्रैक्टर नो इंट्री जोन में दिन भर दौड़ते रहे और कंट्रोल रूम पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की जहमत तक गंवारा नहीं की। हर किसी पर निगाह रखने वाले कई थानों के थानेदार इस बारे में अनजान ही बने रहे। यह दीगर बात है कि सपा का झंडा लगे इन ट्रैक्टरों की वजह से जाम लगता रहा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए सपा नेताओं को साइकिल से जनता तक पहुंचना था लेकिन शहर उत्तरी में अपनी ताकत दिखाने के लिए यहां से टिकट मांगने वाले एक नेता ने ट्रैक्टर दौड़ करा दी। सपा नेता शिवबली पटेल हरहुआ से ट्रैक्टरों का काफिला लेकर दिन में 10 बजे नो इंट्री को धता-बताते हुए लहरतारा तक पहुंचे। वहां से डा. ओपी सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया जो मलदहिया

अंधरापुल, नदेसर, कचहरी, शिवपुर होते हुए तरना तक गया। इस दौरान पूरे शहर में जाम लगा रहा। दिन में 10.35 पर नोइंट्री में दौड़ रहे इन ट्रैक्टरों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई लेकिन पुलिस इससे अनजान बनी रही। कैंट के थाना प्रभारी अजित कुमार मिश्रा से ट्रैक्टरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ट्रैक्टर जुलूस के प्रति अनभिज्ञता जताई। ट्रैक्टर जुलूस का नेतृत्व कर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष डा. ओपी सिंह ने कहा कि दिन में 10 बजे के बाद नो इंट्री का कोई मतलब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें