फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में अस्पतालों से तीन दिन से कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ, बुधवार को 2264 संक्रमित मिले

Wed, 21 Apr 2021 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दस ने गंवाई जान, हरहुआ चौकी पर 5 पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव, टाउन हाल पहाड़िया में सबसे ज्यादा 27 मरीज मिले
 
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को कैंट बस स्टशेन पर दिल्ली से लौटकर बिहार जाने के लिए बस पकडने आए प्रवासी का थर्मल स्कैन के बाद सैंपल लेते स्वास्थ कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो रही है। सोमवार, मंगलवार के बाद  लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जिले के कोविड अस्पतालों में भर्ती कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ। वहीं, बुधवार को कुल 2,264 नए मरीज मिले जबकि 10 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चुनौती बढ़ गई है।

विज्ञापन

अब भी अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन की कमी से मरीजों को जूझना पड़ रहा है। बुधवार को टाउन हाल पहाड़िया में सबसे ज्यादा 27 मरीज मिले। वहीं, हरहुआ पुलिस चौकी पर पांच कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। बीएचयू कैंपस, पांडेपुर, टकटकपुर, बीएलडब्ल्यू सहित अलग-अलग जगहों पर भी लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।  मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में जांच कराने वाले 34, बाबतपुर एयरपोर्ट पर पांच, गिलट बाजार, कैथी, चांदमारी, आनंद विहार कॉलोनी, ईएसआईसी, विश्वनाथ पुरी कॉलोनी, ओम नगर कॉलोनी सहित अलग-अलग जगहों पर भी संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 150 से अधिक संक्रमितों का पता नहीं चल पाया।  

विज्ञापन

वाराणसी में बुधवार को बीएचयू हॉस्पिटल में कोरोना मरीज को एडमिट नहीं मिलने पर परेशान दिखे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन में बस दो की अस्पताल से छुट्टी
कोविड अस्पतालों में 5 दिन में महज दो मरीजों को ही डिस्चार्ज किया गया है। होम आइसोलेशन में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ी है। 17 तारीख को जहां 842, 18 को 1149, 19 को 1456, 20 अप्रैल को 1859 जबकि 21 अप्रैल को 1995 को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। अस्पताल से 17-18 अप्रैल को 1-1 मरीज को डिस्चार्ज किया गया है।

16,112 एक्टिव मरीजों का चल रहा है इलाज 
जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 48,774 हो गई है। बुधवार को 1995 को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक कुल 32201 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 461 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन और अस्पताल मिलाकर अब 16,112 का इलाज चल रहा है।

दस की मौत 
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हुकूलगंज निवासी 52 वर्षीय पुरुष, डीएलडब्ल्यू निवासी 79 वर्षीय महिला, लक्सा निवासी 69 वर्षीय महिला, सारनाथ में रहने वाले 60 वर्षीय पुरुष के साथ ही शिवपुर निवासी 78 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा अनंत हॉस्पिटल में तेलियाबाग निवासी 73 वर्षीय महिला, बीएचयू में 76 वर्षीय लालपुर निवासी पुरुष, 70 वर्षीय कौशलेश नगर निवासी पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती महिला और बरेका हॉस्पिटल में 40 वर्ष की महिला ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें