अमेरिका के लिए जाने वाली डाक पर इंडिया पोस्ट ने अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। डाक विभाग से जारी आदेश के अनुसार बनारस से कोई पत्र, दस्तावेज, गिफ्ट आइटम और अन्य सामान अब अमेरिका नहीं भेजा जा सकेगा। इससे पहले, इंडिया पोस्ट ने केवल 100 अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के गिफ्ट आइटम की बुकिंग पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन
वाराणसी से हर महीने 400 से अधिक पार्सल अमेरिका भेजे जाते हैं। डाक विभाग के पोस्टमास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि सभी सेवाओं पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है।