फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तकनीक: वाराणसी एयरपोर्ट पर नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज, यात्री का चेहरा ही होगा अब उसका पास

Thu, 03 Feb 2022 01:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री को अपना चेहरा दिखाने के बद ही एयरपोर्ट में प्रवेश हो सकेगा। तकनीकी परीक्षण के एक माह बाद सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लगी नई तकनीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले विमान यात्रियों को अब डीजी यात्रा का तोहफा मिलने जा रहा है। जिसका एक फरवरी से तकनीकी परीक्षण हो गया है। इस तकनीक की मदद से यात्रियों एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश के लिए कोई भी दस्तावेज दिखाने से आजादी मिल जाएगी। यात्रियों का चेहरा ही उसका पास होगा। डीजी यात्रा के तहत एयरपोर्ट पर लगाया गया मशीन यात्रियों के चेहरे से ही उनकी पहचान कर उन्हें प्रवेश दे देगा।

विज्ञापन


डीजी यात्रा को सुचारू रूप से चलाया जा सके, इसको ध्यान में रखते हुए एक माह या उससे ज्यादा समय तक तकनीशियनों द्वारा परीक्षण चल रहा है। परीक्षण में खामियां मिलेने पर उसे सुधारने के बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित कि जाएगी। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद इसे नियमित रूप से शुरु किया जाएगा। डीजी यात्रा प्रारंभ होने के बाद विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास से छुटकारा मिल जाएगा।

चेहरे को स्केन करने के बाद टर्मिनल भवन में मिलेगा प्रवेश
एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा का परीक्षण विमान यात्रियों पर किया जा रहा है। यह सुविधा प्रारंभ होने के बाद विमान यात्री जैसे ही (एफआरटी) मशीन के सामने जाएगा उसके चेहरे को मशीन स्कैन कर लेगी और तुरंत गेट खुल जाएगा। साथ ही जो विमान यात्री इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहता वह मैनुअली तरीके से भी अपना टिकट बोर्डिंग कार्ड दिखाकर टर्मिनल भवन के भीतर प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन

डीजी यात्रा शुरू करने वाला पहला एयरपोर्ट होगा वाराणसी
वाराणसी, विजयवाड़ा, कोलकाता व पुणे इन चार एयरपोर्ट पर डीजी यात्रा की शुरूआत करने के लिए वर्ष 2018 में ही संकेत दे दिया गया था। उसी समय मुख्यालय से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे अधिकारियों की एक टीम ने सर्वे भी किया था। जिसके बाद एफआरटी मशीन को लगाने की कवायद शुरू हुई। एयरपोर्ट पर यह कार्य बाकी के तीन एयरपोर्ट से पहले हुआ और इसका परीक्षण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीजी यात्रा की सुविधा के लिए मशीन का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। तो एक माह या उससे ज्यादा तक चलेगा। सब कुछ सही होन पर इसे शुरू कर दिया जाएगा। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट डायरेक्ट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें