फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के निर्देश के बावजूद 72 घंटे में नहीं हो रही पैमाइश

Sat, 02 Sep 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान सीएम ने दिये थे निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को कैंट थाने के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जमीन विवाद से जुड़े मामले यदि पैमाइश से निबट जाएं तो प्रार्थना पत्र मिलने के 72 घंटे के भीतर यह काम हर हाल में करा लिया जाए।
विज्ञापन


मगर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक अमल नहीं किया गया। लोग तहसील कार्यालय और थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पैमाइश कराना अब भी टेढ़ी खीर है।सेवापुरी ब्लॉक के सोनबरसा गांव में पवन कुमार मिश्रा ने सात माह पूर्व एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर आराजी नंबर 310 रकबा 23 डिसमिल जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया था।  

एसडीएम ने कानूनगो को पैमाइश करने का आदेश दिया। परंतु पैमाइश आज तक नहीं हुई। चोलापुर ब्लॉक के उधोरामपुर में व्यायामशाला, नाली और सड़क की जमीन पर कब्जे की शिकायत सतीश यादव ने मुख्यमंत्री तक से की।
विज्ञापन


डीएम को कई शिकायती पत्र दिए लेकिन जमीन की पैमाइश कर किसी ने भी हकीकत जानने की कोशिश नहीं की।  आराजीलाइन ब्लॉक के मोहनसराय गांव में खुले में शौच रोकने के लिए निगरानी समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्रामसभा की जमीन की पैमाइश कराने का अनुरोध किया।

ग्राम प्रधान कुसुम उपाध्याय ने तहसील दिवस पर दरख्वास्त दी लेकिन पैमाइश नहीं हुई। इसी तरह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के नंदलाल बिंद बीते छह माह से जमीन की पैमाइश के लिए समाधान और तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत टिकरी गांव निवासी उमेश पांडेय ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें