फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आदित्य नगर करौंदी में 12 घंटे से बिजली गुल, पानी को तरसे 50 हजार लोग

Thu, 05 Jun 2025 04:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बिजली निगम की सभी तैयारियों के बावजूद शहर के कई इलाके में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करौंदी क्षेत्र के आदित्य नगर में खंभा गिरने से सुबह 11 बजे से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से बेहतर आपूर्ति के लिए शटडाउन लेकर ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, तारों के बदलने सहित अन्य प्रयासों का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। करौंदी क्षेत्र के आदित्य नगर में खंभा गिरने से सुबह 11 बजे से बिजली गुल रही। इससे चार कॉलोनियों के करीब 50 हजार की आबादी को पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने पोल टेढ़ा होने की शिकायत पिछले साल अक्तूबर में की थी। 
विज्ञापन


पिछले चार दिन से शहर से लेकर गांव तक बिजली की ट्रिपिंग के साथ ही लोकल फॉल्ट की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को कछवा इलाके से जुड़े गांवों में दोपहर में पांच घंटे बिजली गुल रही। वहीं शिकायत इधर शहर में भी बिजली की आवाजाही जारी रहने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली कटौती की समस्या दिन के मुकाबले रात होते ही बढ़ जा रही है। हालांकि जिले में बिजली आपूर्ति का लोड भी मानक से अधिक हो रहा है। जून महीने में बिजली की खपत करीब 650 मेगावाट होनी चाहिए, जो कि बढ़कर 700 के पार पहुंच जा रही है। 
विज्ञापन


शहर में बृज इन्क्लेव, आशुतोषनगर, भगवानपुर, महेशपुर, भिटारी, चांदपुर, सामनेघाट, नरिया आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। इस वजह से लोग गर्मी से बिलबिला उठे। वहीं पानी की भी समस्या हुई। चौबेपुर के गरथौली विद्युत उपकेंद्र, रोहनियां उपकेंद्र से जुड़े गांवों में भी ट्रिपिंग की समस्या भी बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें