Varanasi News: जगन्नाथ मंदिर के पास इस साल 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक मेला चलेगा। मेले में शामिल होने के लिए हर साल वाराणसी और आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। इस बार ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है।
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथयात्रा मेले में जाने वाले यात्रियों को रेलवे में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। वाराणसी से पुरी तक चलने वाली ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी होने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, मुगलसराय से भी पुरी जाने वाली कई ट्रेनों में पूरे जुलाई महीने तक जगह खाली नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर के पास इस साल 16 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई 2026 तक मेला चलेगा। इस मेले में शामिल होने के लिए हर साल वाराणसी और आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं।
वाराणसी स्टेशन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12876 नीलांचल एक्सप्रेस सप्ताह में रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को पुरी तक जाती है। इस ट्रेन में इस महीने किसी भी श्रेणी (स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड और फर्स्ट एसी) में कन्फर्म टिकट अभी से ही नहीं है। स्लीपर में 30 से 50 वेटिंग है, तो एसी कोच में 10 से 20 वेटिंग है।