फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्कटैया ने किया सचेत, न लें चाइनीज सामान

Thu, 20 Oct 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कटी शूर्पणखा की नाक।
विज्ञापन
परंपराओं की नगरी काशी में बुधवार की रात नक्कटैया की रामलीला राष्ट्रीय समस्याओं पर केंद्रित की गई। चाईनीज बाजार के बहिष्कार की झांकी से जहां ओर राष्ट्र प्रेमी की भावना जगाने की कोशिश हुई तो वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित तीन झांकियों से आतंकवाद के खिलाफ संदेश दिया गया। 129 साल पहले अंग्रेेजों के अत्याचार के खिलाफ नवजागरण के लिए रचाए जाने वाले नक्कटैया के स्वांग झांकियों के रूप में इस रात लक्खा मेले का आकर्षण बन गए।
विज्ञापन



झांकियों को देखने के लिए लोग घर-घर से बच्चों और महिलाओं केे साथ निकले तो सेनपुरा, चेतगंज, लहुराबीर से चौरछटवा तक का इलाका पैक हो गया। रात करीब दस बजे चेतगंज चौराहे पर लक्ष्मण ने सुपर्णखा की नाक काटी। इसके बाद सुपर्णखा गाजे-बाजे के साथ राम से बदला लेने खरदूषण के पास पहुंची। रात 12:15 बजे मलदहिया स्थित पटेल चौराहे से खरदूषण की सुसज्जीत सेना पिशाचमोचन होते हुए चली तो इसकी झलक पाने के लिए सड़कों से लेकर डिवाइडरों, भवनों के चबूतरों, बारजों और पटरियों तक लोग खचाखच पट गए।

खरदूषण के पुतलों के साथ 18 ऊंटों, सात घोड़ों के अलावा बैलगाड़ियों पर एक से एक झांकियों में देवी देवताओं के रूप शोभायमान हो रहे थे। रात 12:30 बजे चेतगंज थाने के पास जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने शोभायात्रा का उद्घाटन किया। उनके एसएसपी नितिन तिवारी भी थे। इसके बाद शोभायात्रा लहुराबीर चौराहा, रामकटोरा, चौरछटवा से होकर चेतगंज चौमुहानी, बेन बाबा मंदिर से मथुरा प्रसाद रोड की ओर बढ़ी। इस दौरान जिन मार्गों से झांकियां गुजरी उन रास्तों को रंग बिरंगे झालरों, बल्बों, और रोड लाइटों से सजाया गया था। चेतगंज चौमुहानी पर भोर में सीताहरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें