निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में मौजूदा समय में 105 कैडेट्स की सीनियर विंग संचालित होती है। लेफ्टिनेंट प्रिया गोयल इस विंग की एएनओ हैं। इस विंग में विद्यालय की कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राएं कैडेट हैं। 15 अगस्त, 26 जनवरी के अलावा किसी विशेष आयोजन पर इस विंग की ओर से बेहद परेड व अन्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन भी किया जाता है।
इसे भी पढ़ें; Mau News: पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
50 कैडेट्स की होगी जूनियर विंग, सीटीओ की होगी तैनाती
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस बदलाव के बाद जूनियर विंग भी विद्यालय में संचालित होगी। जो पहले नहीं थीं। इस विंग में 50 कैडेट्स होंगे। इनके लिए अलग से पहले सीटीओ की तैनाती की जाएगी।
क्या बोले अधिकारी
विद्यालय में जूनियर विंग की 50 सीटें आवंटित की गई हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। इससे हमारे विद्यालय के छोटे बच्चों को भी इस सेवा में जाने का मौका मिलेगा। -डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्या, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज