मंदिर के पीछे कुंड में दो और फव्वारे लगाए जाएंगे, जबकि मौजूदा फव्वारों की मरम्मत की जाएगी। ग्रेनाइट की जगह आकर्षक स्टोन की सेटिंग की जाएगी। दीवारों पर भी डिजाइनिंग स्टोन सेटिंग की जाएगी। जगह-जगह कूड़ेदान की भी व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारा का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। जबकि इसके अलावा बाहर दो और नए प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें एक मुख्य गेट शाहगंज मार्ग तो दूसरा पचहटिया से चौकिया धाम आने वाले रास्ते पर बनाया जाएगा। पर्यटन विकास के दौरान तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। (संवाद)
स्टेज की भी होगी व्यवस्था, सीसी रोड युक्त होंगी गलियां
शीतला धाम में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए स्टेज भी बनाया जाएगा। साथ ही सुलभ कॉम्प्लेक्स भी बनाए जाएंगे। धाम क्षेत्र की गलियों में लगे इंटरलॉकिंग की जगह सीसी सड़क बनाई जाएंगी। साथ ही नालियां और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी योजना बनाई गई है। मंदिर प्रशासन की मानें तो इसी माह निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मान्यता है कि चौकिया स्थित माता शीतला धाम के दर्शन के बाद विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर के खासकर दर्शनार्थी मत्था जरूर टेकने आते हैं। यहां सोमवार और शुक्रवार को काफी अधिक भीड़ होती है। जबकि सामान्य दिनों में करीब 10 हजार भक्तों की भीड़ होती है। यहां भक्तजन कढ़ाई करते हैं। हलवा और पूड़ी चढ़ाने की परंपरा है।
इसे भी पढ़ें; UP News: लालच देकर करते थे ब्रेन वॉश, कबूल कराते थे ईसाई धर्म, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करीब छह करोड़ रुपये की लागत से शीतला धाम चौकिया का पर्यटन विकास और सुंदरीकरण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था से बातचीत की गई है। जल्द ही काम शुरू होगा। इस कार्य के होने से पूर्वांचल में आस्था का केंद्र मां शीतला धाम की महत्ता और बढ़ जाएगी।
-मनोकामना राय, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी