फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन नवीन आज काशी में: जनसभा के साथ ही जेन-जी से करेंगे संवाद, सीएम योगी और हिमंत बिस्व सरमा भी रहेंगे

Wed, 07 Oct 2026 08:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में आज दिग्गजों का जुटान होगा। दो दिन तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन काशी में रहेंगे। यहां पहली जनसभा के साथ ही जेन जी से भी संवाद करेंगे। साथ ही 8 बैठकों में हिस्सा लेंगे। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय (7-8 अक्तूबर) दौरे पर बुधवार को काशी आएंगे। वह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा के साथ काशी में पहली बार जनसभा करेंगे। साथ ही आठ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे। नितिन नवीन बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ में जेन जी से संवाद भी करेंगे। पूर्व विधायक-पूर्व सांसदों के साथ ही शहर के विशिष्टजन, बुद्धिजीवियों से भी सीधा संवाद करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन एक बार काशी आए थे। श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद रवाना हो गए थे।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन बुधवार (7 अक्तूबर) को होगा। वडनगर गुजरात से आने वाले बाइक यात्रियों का जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया में स्वागत होगा। यात्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इंटर कॉलेज परिसर में ही दोपहर 2:30 बजे जनसभा होगी। इसमें 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें; यूपी: वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, पीएम मोदी ऑनलाइन जुड़ेंगे

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुल धाम जाएंगे। वहां भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। काशी क्षेत्र के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से मिलेंगे। विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्र प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री के साथ बैठक करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेंगे। एमएलसी प्रत्याशियों के साथ भी बैठक करेंगे। बुधवार की रात नौ बजे होटल ताज में भोजन का इंतजाम किया गया है। होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद चलेगा बैठकों का दौर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृहस्पतिवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद विशिष्टजनों के साथ ताज होटल में संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में युवाओं यानी जेन जी से संवाद करेंगे। इसके बाद गोकुल धाम में पिछले तीन बार के जिला, क्षेत्र, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर भोजन के बाद पूर्व जनप्रतिनिधियों और फिर जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें