न जिलों के बीच मजबूत कनेक्टविटी के लिए मेट्रो सेवा सहित यातायात के सभी संसाधनों को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। यहां बता दें कि नीति आयोग ने वाराणसी सहित देश के कुछ शहरों के रीजनल प्लान को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है।
वृहद बनारस को धरातल पर उतारने के लिए नीति आयोग की एक टीम मंगलवार को वाराणसी पहुंचेगी। 11 जिलों के समग्र विकास और काशी को इसका केंद्र बनाने के प्रयास की पहली बैठक होगी। इसमें चारों मंडल के आयुक्त शामिल होंगे और इसके बाद जिलों की योजना के मुताबिक काम शुरू किया जाएगा।
विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि से आवंटित किए गए 75 लाख रुपये का बजट वृहद बनारस परियोजना में खर्च किए जाएंगे। इसमें नीति आयोग की सलाह पर नई टाउनशिप और सिटी डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने के लिए सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। इन परियोजनाओं की योजनाबद्ध करने में इसी बजट का इस्तेमाल किया जाएगा।
नीति आयोग के सीईओ ने योजना विभाग और जिलों के डाटा की समीक्षा की है और कई सलाह भी दिए हैं। मंगलवार को चारों मंडल के आयुक्त के साथ ही नीति आयोग की टीम बैठक कर वृहद बनारस को धरातल पर उतारने की शुरुआत करेगी।-कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त