फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: प्रतिकार यात्रा बवाल मामले में अजय राय को बरी करने की मांग, कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Mon, 09 Oct 2023 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आठ वर्ष पुराने अन्याय प्रतिकार यात्रा मामले में अब सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा चलेगा।  सरकार ने अजय राय को छोड़कर 81 लोगों से केस वापस ले लिया है। इसी मामले को लेकर सोमवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ वर्ष पहले अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद हुए बवाल मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बरी करने के लिए कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस ने 82 लोगों में से 81 को बरी करने और अजय राय को बरी नहीं करने को सरकार की साजिश का हिस्सा बताया है।

विज्ञापन


इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में अजय राय को मुकदम से बरी करनेके लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एसीएम चतुर्थ को सौंपा गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ अन्याय पर कांग्रेसजन चुप नहीं रहेंगे। हम वाराणसी में विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से आंदोलन करेंगे। इस दौरान दुर्गा प्रसाद गुप्त, शैलेंद्र सिंह, फसाहत हुसैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय सिंह, शिवजी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें