फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIRF: देश में टॉप-10 विश्वविद्यालयों की सूची में BHU तीसरे स्थान पर

Wed, 04 Apr 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैंकिंग - फोटो : file
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग के बाद आईआईटी बीएचयू जनरल रैंकिंग में इस बार 28वें स्थान पर है। पिछली बार 71वें रैंक पर था। वहीं बीएचयू भी एक पायदार ऊपर आने में सफल हुआ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कैटेगरी में तो बीएचयू पिछले साल की तरह इस साल भी तीसरे स्थान पर ही रहा लेकिन आईआईटी बीएचयू इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंक में पिछले साल 31 की तुलना में इस बार 19वें नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से पिछले तीन साल से विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग जारी की जा रही है। इसमें न केवल जनरल रैंकिंग बल्कि कैटेगरी की रैंक भी जारी होती है।

मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क में बीएचयू की विश्वविद्यालय स्तर की रैंकिंग जो पिछले साल तीसरे नंबर पर थी वह इस बार भी तीसरे पर ही है लेकिन जनरल रैकिंग में 10 से एक पायदान ऊपर आते हुए नौवां नंबर इस बार आया।
विज्ञापन


उधर , आईआईटी बीएचयू की बात करें तो पिछले साल विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की जनरल रैंकिंग में पिछले बार 71 नंबर था जबकि इस बार 43 पायदार ऊपर आकर आईआईटी 28वें नंबर पर आ गया।

इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल 31 की जगह इस बार नंबर 19 पर आईआईटी बीएचयू आ गया। निदेशक प्रो. राजीव संगल ने इसका श्रेय सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसमें और सुधार किया जाएगा, जिससे कि टॉप टेन में जगह बनाई जाय।
विज्ञापन

कुलपति ने जतायी खुशी, ये कहा

प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
मानव संसाधन विकास मंत्रालय  की ओर से जारी रैंकिंग पर बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय परिवार के साथ ही समाज के सभी लोगों को दिया है।

कुलपति ने कहा कि अगले साल इस रैंक को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक, प्रशासनिक सहित छात्र सुविधाओं पर पूरा जोर रहेगा, जिससे कि किसी तरह की परेशानी न आए।

मंत्रालय की ओर से जारी सूची की जानकारी होने के बाद ही से विश्वविद्यालय में बधाईयों का दौर जारी है। हर कोई कुलपति से लेकर कुलसचिव आदि अधिकारियों, प्रोफेसरों को बधाई दे रहा है।

कुलपति की मानें तो पिछले दिनों विश्वविद्यालय का माहौल खराब था, रैंक पर इसका भी असर हो सकता है। कहा कि रैंक में और सुधार के लिए सभी के साथ मिलजुलकर प्रयास करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें