नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ने जारी की रैंकिंग
- फोटो : file
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से जारी विश्वविद्यालयों, तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग के बाद आईआईटी बीएचयू जनरल रैंकिंग में इस बार 28वें स्थान पर है। पिछली बार 71वें रैंक पर था। वहीं बीएचयू भी एक पायदार ऊपर आने में सफल हुआ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कैटेगरी में तो बीएचयू पिछले साल की तरह इस साल भी तीसरे स्थान पर ही रहा लेकिन आईआईटी बीएचयू इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंक में पिछले साल 31 की तुलना में इस बार 19वें नंबर पर आ गया है।
मंत्रालय की ओर से पिछले तीन साल से विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग जारी की जा रही है। इसमें न केवल जनरल रैंकिंग बल्कि कैटेगरी की रैंक भी जारी होती है।
मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैकिंग फ्रेमवर्क में बीएचयू की विश्वविद्यालय स्तर की रैंकिंग जो पिछले साल तीसरे नंबर पर थी वह इस बार भी तीसरे पर ही है लेकिन जनरल रैकिंग में 10 से एक पायदान ऊपर आते हुए नौवां नंबर इस बार आया।
उधर , आईआईटी बीएचयू की बात करें तो पिछले साल विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की जनरल रैंकिंग में पिछले बार 71 नंबर था जबकि इस बार 43 पायदार ऊपर आकर आईआईटी 28वें नंबर पर आ गया।
इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल 31 की जगह इस बार नंबर 19 पर आईआईटी बीएचयू आ गया। निदेशक प्रो. राजीव संगल ने इसका श्रेय सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसमें और सुधार किया जाएगा, जिससे कि टॉप टेन में जगह बनाई जाय।