फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हादसे में आजमगढ़ के नौ और जौनपुर का एक यात्री घायल, मची चीख-पुकार; देखें लिस्ट

Sun, 17 May 2026 11:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Road Accident: उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में आजमगढ़ के नौ और जौनपुर का एक यात्री समेत 23 लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे का कारण ओवरटेक के दौरान बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसे से मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आजमगढ़ के सबसे अधिक नौ यात्री घायल हो गए, जबकि जौनपुर का एक यात्री भी हादसे में जख्मी हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली से करीब 40 यात्रियों को लेकर एक स्लीपर बस आजमगढ़ जा रही थी। रविवार सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र के रघुरामपुर गांव के पास बस चालक ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांगरमऊ सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ यात्रियों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे में घायल आजमगढ़ के यात्रियों में नारायण दत्त द्विवेदी, श्रीकांत यादव, सौरभ तिवारी, सोनू सिंह, संतोष कुमार, संदीप, मुन्नी देवी, अक्षत कुमार और अजीत शामिल हैं। वहीं जौनपुर जिले के गहरवा गांव निवासी सचिन सिंह भी हादसे में घायल हुए हैं।

इसके अलावा सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद, लखनऊ और बिहार के सिवान जिले के यात्री भी घायल बताए गए हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर बांगरमऊ टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान बस का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

यात्री हुए घायल
1. चंद्रमणि शुक्ला निवासी पुरेनपत, अमेठी 
2. नारायण दत्त द्विवेदी, निवासी अहरौल, आजमगढ़
3. देवेंद्र कुमार द्विवेदी, निवासी गोसाईगंज, सुल्तानपुर
4. श्रीराम सिंह निवासी हरिपुर कला, सिवान, बिहार
5. श्वेता पाण्डेय, निवासी चिनहट, लखनऊ
6. श्रीकांत यादव, निवासी आजमगढ़
7. सौरभ तिवारी निवासी हयौता, जिला आजमगढ़
8. सोनू सिंह निवासी बिजोरा, आजमगढ़
9. आकाश तिवारी निवासी शेरपुर, सुलतानपुर
10. फैजान, निवासी सुल्तानपुर
11. अजय सिंह, निवासी आदमपुर तेंदुकी, अम्बेडकरनगर 
12. वेदांत यादव, निवासी आदर्श नगर, सुल्तानपुर
13. जगदीश सिंह, निवासी जयसिंहपुर 
14. सचिन सिंह, निवासी ग्राम गहरवा, जौनपुर
15. संतोष कुमार, निवासी ग्राम उपटा, अतरौलिया, आजमगढ़
16. संदीप, निवासी बेनीपुरी, आजमगढ़
17. श्रृद्धा पाण्डेय, निवासी करौतिया, सुल्तानपुर 
18. संजय पाण्डेय, निवासी अशोक वाटिका, साहिबाबाद, गाजियाबाद
19. मुन्नी देवी, निवासी सोनिया, विहार, आजमगढ़ 
20. आयुष कुमार, निवासी अशोक वाटिका, गाजियाबाद 
21. अक्षत कुमार, निवासी ग्राम कमेनूर, आजमगढ़
22. सुरेंद्र, निवासी अकबरपुर, अंबेडकर नगर 
23. अजीत, निवासी किन्दौली, आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें