फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चिरईगांव के नौ किसान जापान रवाना, सीखेंगे आधुनिक खेती की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर, मुस्तफाबाद और अन्य गांवों के नौ किसान जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। सोमवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उन्होंने जापान के लिए उड़ान भरी। यह सेमिनार 9 से 17 जून 2026 तक चलेगा।
विज्ञापन




किसान जापान में आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और वानिकी आधारित खेती का अध्ययन करेंगे। वे आजीविका संवर्धन के विभिन्न पहलुओं को भी जानेंगे। यह कार्यक्रम जापानी संस्था ओइस्का इंटरनेशनल, जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी और उत्तर प्रदेश वन विभाग के सहयोग से हो रहा है। यह परियोजना अक्तूबर 2023 से किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चल रही है। संस्था के अधिकारियों ने बताया कि यह पूरा कार्यक्रम निशुल्क है। प्रतिनिधिमंडल में ओइस्का नॉर्थ इंडिया की निदेशक रितु प्रसाद, ओइस्का वाराणसी के वरिष्ठ अध्यक्ष वीएन सिंह और परियोजना प्रबंधक रणजीत सिंह चौहान भी शामिल हैं। जापान में प्रशिक्षण सत्रों और खेत भ्रमण के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपने क्षेत्र में आधुनिक खेती को बढ़ावा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें