कंपनी के कार्यालय पर पैसे की मांग करने आए तो विकास व ऋतु ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित पप्पू के अनुसार ऐसे ही उनके साथ के कई लोगों को ठगा गया। मंगलवार को सीएमडी-एमडी दंपती विकास और ऋतु सहित उसके प्रबंधक को जेल भेज दिया गया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नीलगिरी पर दर्ज दो दर्जन मुकदमों का ब्यौरा ईडी को भेजा जा रहा है। प्रकरण की प्रभावी जांच के लिए एसआईटी भी गठित की जाएगी।
पड़ताल के बाद जमीन में करे निवेश: पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ए सतीण गणेश ने शहर वासियों से अपील किया कि जमीन में निवेश करने से पहले पूरी पड़ताल कर लें। जिस कालोनाइजर और कंपनी से जमीन रजिस्ट्री कराने वाले हैं उसके बारे में जानकारी जरूर करें। कचहरी में जमीन की पड़ताल अवश्य कराएं। जमीन या मकान खरीदते वक्त जल्दबाजी न कतई न करें। प्रलोभन देने वाले बिल्डर और कालोनाइजर सचेत रहें और यदि कोई बिल्डर या कालोनाइजर परेशान कर रहा हो या दबाव बना रहा हो तो संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।