फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मेयर के दावेदारों का हुआ साक्षात्कार, सपा की नीतियों के बारे में दी ये अहम जानकारी

Sat, 10 Dec 2022 10:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में चुनाव प्रभारी डॉ. आरके वर्मा व जाहिद बेग ने महापौर, पार्षद और चेयरमैन पद के दावेदारों से बातचीत की। इस दौरान प्रभारियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा की ओर से नियुक्त निकाय चुनाव प्रभारियों ने महापौर के दावेदारों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान 18 दावेदारों से बातचीत की गई और विवरण लिया गया। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में चुनाव प्रभारी डॉ. आरके वर्मा व जाहिद बेग ने महापौर, पार्षद और चेयरमैन पद के दावेदारों से बातचीत की। 
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का संदेश दिया। चुनाव प्रभारी डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि मैनपुरी की जनता ने संदेश दे दिया है। आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वायदा किया था, लेकिन आमदनी तो नहीं बढ़ी बल्कि फसलों की लागत खर्च जरूर दोगुनी हो गई है। बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, मनोज राय धूपचंडी, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल समद अंसारी, डॉ. बहादुर सिंह यादव, आनंद मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें