नोटिस देकर दुकानें खाली कराएगा नगर निगम
अनाधिकृत रूप से रेलिंग को काट कर बनाए गए यू-टर्न से संपूर्ण क्षेत्र दुर्घटना बाहुल्य हो गया है। सफाई और कूड़ा प्रबंधन न होने से दिक्कत बनी हुई है। इसे देखते हुए अनुंबध निरस्त किया गया है। परियोजना के तहत दुकानों/ठेलों/वेंडिंग कीओस्क आदि का अनुबंध कार्यदायी संस्था मेसर्स श्रेया इंटरप्राइजेज से हुआ है। अनुबंध के निरस्तीकरण के साथ ही परियोजना के सभी अनुबंध स्वतः निरस्त हो गए। जल्द ही सभी को नोटिस देकर परिसर खाली कराया जाएगा।