एक घंटे पहले निकलेगी अखाड़ों की पेशवाई
महाशिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए अखाड़ों की पेशवाई एक घंटे पहले निकलेगी। यानी सुबह छह की जगह पांच बजे ही पांच अखाड़े एक साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेंगे और दर्शन करेंगे। वह मंदिर में दो से तीन घंटे तक दर्शन करेंगे। दो और अखाड़े भी राजसी यात्रा के साथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।
मंदिर में इनके लिए अलग से लाइन लगाकर दर्शन करेंगे। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने पुलिस अधिकारियों संग शुक्रवार को अखाड़ों से संपर्क कर पेशवाई की समय को लेकर चर्चा की। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम गिरि ने बताया कि महाकुंभ से लौटने के बाद महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन के लिए हनुमान घाट से सुबह छह बजे पेशवाई निकाली जाती है। मगर, प्रशासन की अपील पर एक घंटे पहले पांच बजे से पेशवाई निकाली जाएगी।