फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की संपत्तियों की होगी जियो फेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम की संपत्तियों की जियो फेंसिंग कराई जाएगी। इसके लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने निगम के तहसीलदार को निर्देश दिया। इसके अलावा पार्कों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। मंगलवार को नगर निगम में हुई बैठक में नगर आयुक्त ने अभियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग, जलकल एवं उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों, सरकारी भूमि, भवन, दुकानों, कार्यालय, आवास इत्यादि का जीआईएस मैपिंग की जाएगी। इसके साथ जियो फेंसिंग होगी। भविष्य में नगर निगम के दस्तावेजों में दर्ज हो जाएगा। इसमें किसी प्रकार का बदलाव कोई नहीं कर पाएगा। संपत्तियों को लेकर होने वाले विवादों में जियो फेंसिंग काफी काम करेगी। इसे कई चरण में पूरा कराया जाएगा। तकरीबन छह महीने का समय लग जाएगा। पहले खाली प्लाटों की जियो फेंसिंग कराई जाएगी। निर्माण वाले भवनों को उसके बाद कराया जाएगा। इसके अलावा निगम के पार्कों के सुंदरीकरण करने जैसे बाउंड्रीवाल, पौधरोपण, सिंचाई, वाटर हार्वेस्टिंग, कैफेटेरिया इत्यादि की व्यवस्था उपलब्ध हो। इसके लिए पार्कों को चिह्नित करने हेतु प्रभारी अधिकारी उद्यान को निर्देशित किया गया। इस कार्य में स्मार्ट सिटी टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें