पुल की क्षमता 50 टन की है, जबकि ट्रक 80 से 90 टन माल और बालू लादकर पार हो रहे हैं। ऐसे में स्टील के बने नए पुल पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन जारी रहा तो पुल कभी भी बैठ सकता है। इसे देखते हुए पुल पर वाहनों का परिचालन बंद करा दिया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है।
वहीं नदी पर बने ब्रिटिश काल के पुल पर वाहनों के आड़े तिरछे खड़ा होने से यूपी से बिहार जाने वाली लेन भी पूरी तरह से जाम हो गई। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया।