News Update Today : चौबेपुर थाने क्षेत्र के शाहपुर पुलिया के पास सड़क हादसे के दौरान पुलिस टीम पर हमला और तोड़फोड़ के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने घुघरी रोड से शनिवार को गिरफ्तार किया। 25 दिसंबर को नामजद आरोपियों और अज्ञात ने एसआई टुन्नू सिंह व एसआई सुनील कुमार पर हमला कर दिया था, दोनों को चोटें आई थीं। थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों में शाहपुर निवासी लल्लन राजभर, धर्मेंद्र राजभर, सूरज राजभर और कोदाेपुर का रहने वाला विकास राजभर है।
विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी
गोकुलनगर (राने चट्टी) गांव में शनिवार सुबह दो बच्चों की मां ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला के आत्मघाती कदम की वजह घरेलू कलह बताई गई है। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गोकुलनगर (राने चट्टी) गांव निवासी राजगीर रंजीत यादव की शादी मनीषा देवी उर्फ निशा (33) से 15 वर्ष पहले हुई थी।
दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। शनिवार को रोहनिया के निजी अस्पताल में मनीषा की मौत की सूचना पाकर भदोही के पिपरी गांव से पिता शिवप्रसाद यादव आए। बेटी की मौत को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
300 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद भी बदमाशों का पता नहीं
ओरीपुरा में आभूषण की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश में जैतपुरा थाने की पुलिस शनिवार तक 300 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी। मगर, बगैर नंबर की स्कूटी सवार दोनों बदमाश चिह्नित नहीं किए जा सके। पुलिस के अनुसार बदमाश गलियों में ही इधर से उधर भागते हुए न जाने किस घर में घुस गए। दोनों स्कूटी लेकर सड़क पर नहीं आए।
जैतपुरा थाना क्षेत्र के ओरीपुरा में आभूषण की दुकान में शुक्रवार की दोपहर दो बदमाश हेलमेट पहन कर घुसे थे। एक बदमाश ने हर्ष की गर्दन पर रॉड से वार किया तो वह हिम्मत दिखाते हुए दोनों से भिड़ गए। इसके साथ ही उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश अपने जूते छोड़ कर स्कूटी स्टार्ट कर भाग गए थे। इस संबंध में एसओ जैतपुरा बृजेश मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा है। क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले कुछ युवक भी पुलिस के रडार पर हैं।
सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हाईवे पर शनिवार की रात 9 बजे पैदल सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद वाहन सवार राजातालाब की ओर भाग निकला।
हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर सड़क पार करते समय मोहनसराय की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन ने सड़क पार करने के दौरा युवक को धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरा और पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन उसे कुचलते हुए भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान लेखपाल के साथ मारपीट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर केस
मरुई गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे के दौरान महिला लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मारपीट और गालीगलौज की। साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। इस मामले में लेखपाल ने केस दर्ज कराया है।
महिला लेखपाल अन्नू ने पुलिस को बताया कि सर्वे के दौरान मरुई के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश राजभर उर्फ मुन्ना राजभर व समर्थकों ने पुराने मामले को लेकर मारपीट, गालीगलौज की। सरकारी दस्तावेज व मोबाइल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना को लेकर पिंडरा तहसील के लेखपालों में काफी रहा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में केस दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी के निजी अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अस्पताल के अधीक्षक रामनिवास राय ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को बबलू सोनकर नामक मरीज को लेकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने मरीज को हृदय विभाग को रेफर कर दिया। कुछ देर बाद सभी वापस आए और गालीगलौज करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। डॉक्टर, कर्मचारी, भर्ती मरीज के परिजनों ने दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। हमले में बबलू सोनकर का बेटा, भतीजे अन्य रिश्तेदार शामिल थे।
एक माह से गायब व्यापारी गुपचुप तरीके से बरामद
पिछले माह गुम हुए व्यापारी को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, इसकी भनक लगते ही शनिवार सुबह कई व्यापारी थाने पहुंचे और व्यापारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। व्यापारियों का आरोप है कि व्यापारी कई लोगों से कर्ज लेकर फरार था। एक योजना के तहत व्यापारी गुम हुआ था। परिजनों ने नहीं बल्कि उसके साले ने केस दर्ज कराया था। आठ जनवरी से उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।
थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने इस मामले में व्यापारियों से कहा कि वह उच्चाधिकारी के पास जाए। मुलाकात में राज गुप्त आर्य, प्रियांशु जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, पिंटू जायसवाल, वीरेंद्र यादव आदि रहे।
मछुआरा नाव से गिरकर गोमती नदी में डूबा
चौबेपुर के भगवानपुर गांव में गोमती नदी में शनिवार को एक मछुआरा अपनी नाव से गिर कर डूब गया। चौबेपुर थाने की पुलिस मछुआरे की खोजबीन में लगी हुई है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का मछुआरा दीपू निषाद (25) नाव से गोमती नदी में मछली पकड़ने जाता था। शनिवार अपराह्न 3 बजे गोमती नदी में मछली पकड़ने के चक्कर में गिर गया।
पुलिस, स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। देर शाम तक दीपक का पता नहीं चला। वह चार भाइयों में सबसे छोटा है और मछली पकड़ कर बेचता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। दीपू के डूबने के बाद उसकी मां प्रेमशीला का रो-रोकर बुरा हाल था।
बेटी की हत्या का आरोप लगाकर 20 दिन बाद दी तहरीर
बेटी दुर्गावती (40) की मौत के 20 दिन बाद पिता बेचन राम ने दामाद अवधेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को रामनगर थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 22 जनवरी को दुर्गावती ससुराल में फंदे के सहारे लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी है।
इसके बाद हिरासत में लिए गए पति और ससुर को छोड़ दिया गया। अब चंदौली के वार्ड नंबर-9 आजाद नगर निवासी बेचन राम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दामाद प्रताड़ित करता था। बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पति ने गला घोंटकर हत्या की है। नाती की ओर से जानकारी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रामनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोप की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वरुणा में उतराया मिला दामाद का शव, दो दिन से था लापता
शिवपुर थाना क्षेत्र भवानीपुर के राम जानकी मंदिर के पास शनिवार दोपहर वरुणा नदी से युवक का शव बरामद हुआ। वह दो दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल निवासी अरमान उर्फ अमन (26) के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल भवानीपुर आया था।
मुगलसराय कोतवाली के कसाब महाल निवासी अरमान उर्फ अमन छह फरवरी को अपने ससुराल भवानीपुर आया था। पत्नी मीनू और बच्चों से मिलकर डेढ़ साल की बच्ची को लेकर जाने लगा तो पत्नी ने बच्ची को रोक लिया। इसके बाद अरमान चला गया। देर रात पत्नी ने फोन कर ससुर नूर मोहम्मद से पता चला कि अरमान घर नहीं पहुंचा था। दो दिन से खोजबीन चल रही थी।
दोपहर 2.30 बजे वरुणा नदी में शव उतराया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मीनू ने उसकी पहचान की। सूचना मिलते ही चंदौली से पिता नूर मोहम्मद पहुंचे और इकलौते बेटे का शव देखते ही बेसुध हो गए। अरमान को दो बच्चे थे, बेटा चार साल का और बेटी डेढ़ साल की है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
कार और ऑटो में टक्कर, ऑटो चालक घायल
जगतपुर पीजी कॉलेज के पास शनिवार शाम कार और ऑटो में टक्कर हो गई। इसमें ऑटो चालक टिंकू घायल हो गया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि ऑटो चालक जगतपुर पार्किंग से रोहनिया के लिए निकला था। तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
सारनाथ थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से रितेश पांडेय (32) की मौत के मामले में शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। रितेश की मौत शुक्रवार को लेढ़ूपुर स्थित बिजली उपकेंद्र के सामने हादसे में हुई थी। रितेश की मां ग्राम प्रधान थीं। इस मामले में मृतक के चाचा राजकुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वाहन की टक्कर से एक घायल
पंचक्रोशी मार्ग लक्ष्मी मंदिर के पास शनिवार को वाहन की टक्कर से एक युवक घायल हो गया।पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लोगों ने बताया कि संतोष सिंह अपने मित्र विनय के साथ सारनाथ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही लक्ष्मी मंदिर के पास पहुंचे, वैसे ही पीछे से वाहन से टक्कर लग गई। इसमें संतोष घायल हो गए।
ग्राम प्रधान पद के लिए पांच ने किया नामांकन
विकास खंड के गांव मंगारी में ग्राम प्रधान पद पर शनिवार को पांच लोगों ने नामांकन किया। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी कैलाश यादव ने बताया कि मंगारी में रिक्त ग्राम प्रधान के पद लिए छह नामांकन पत्र बिके हैं, लेकिन अंतिम दिन पांच लोगों ने नामांकन किया। वहीं, सात ग्राम सभा में रिक्त 12 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी और नाम वापसी 11 फरवरी को होगा।
आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
शहर के यातायात में बाधक बन रहे पोलो की शिफ्टिंग, पेड़ की कटाई से संबंधित कार्य को लेकर रविवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लोहता उपकेंद्र के एसडीओ रवि आनंद ने बताया कि इसी क्रम में कोटवां, उपकेंद्र से जुड़े फुलवरिया और महेशपुर फीडर से बिजली आपूर्ति सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
सफाई का रखें विशेष ख्याल
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शनिवार को संकुलधारा स्थित निर्माणाधीन कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन, महमूरगंज मोतीझील तालाब, मच्छोदरी पार्क, मच्छोदरी स्थित बिरला हॉस्पिटल, आदमपुर जोन यूनिटी मॉल बनाए जाने निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी सीवर ओवरफ्लो/वॉटर लीकेज की समस्या ना हो। सड़क किनारे मलबा किसी भी हाल में पड़ा हुआ न मिले।
चेन्नई से आए कुमकुम से आज होगी कुंभाभिषेक की पूर्णाहुति
श्री अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक के महानुष्ठान की रविवार को पूर्णाहुति होगी। नौदिवसीय विविध अनुष्ठानों के साथ चल रहे कुमकुमार्चन का समापन होगा। विभिन्न प्रांतों के आए 1100 से अधिक वैदिकनल अनुष्ठान कर रहे हैं। शनिवार को भी 75 वैदिक विद्वान मंत्रोच्चार के साथ मां को प्रसन्न करने के लिए कुमकुमार्चन किया। वहीं, शृंगेरी पीठ के शंकराचार्य के सानिध्य में केदारघाट पर चल रहे महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति हुई।
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि शंकराचार्य विधुशेखर भारती के सानिध्य में एक फरवरी से कुंभाभिषेक चल रहा है। वैदिक विद्वानों ने शनिवार को कुमकुमार्चन किया। रविवार को सुबह चेन्नई से आए कुमकुम से सविधि पूजन अर्चन के साथ पूर्णाहुति होगी। हवन पूजन होगा। 150 से अधिक वैदिक ब्राह्मणों को भोज करवाया जाएगा।
फिर प्रदेश में लहराएगा सपा का झंडा
क्षेत्र ग्राम पंचायत तेंदुई में सपा सेक्टर प्रभारी राजेश पटेल की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने पीडीए पर शनिवार को बैठक की। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कन्हैयालाल राजभर ने कहा कि पीडीए के लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
सपा का झंडा पूरे उप्र में फिर लहराएगा। विधानसभा अध्यक्ष पखंडी राम बिंद व संचालन विधानसभा महासचिव राजेश यादव (ग्राम प्रधान) ने किया। बैठक में अनिल यादव, राम सिंह यादव, रामप्रकाश पटेल, रंजीत पटेल, बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।
चिरईगांव : बीडीसी वार्ड के लिए सरसौल से नहीं हुआ नामांकन
विकास खंड में शनिवार को बीडीसी वार्ड संख्या 21 परनापुर मुरीदपुर के रिक्त पद पर धनरादेवी पत्नी कन्हैया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी हवलदार यादव ने बताया कि वार्ड संख्या 21 से केवल एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जांच में वैध पाए जाने पर यहां निर्विरोध निर्वाचन तय है।
जबकि वार्ड संख्या एक सरसौल से किसी भी व्यक्ति के नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने से यहां का पद अब भी रिक्त रह गया। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 18 पद रिक्त हैं, जिसपर किसी भी उम्मीदवार ने रुचि नहीं दिखाई।
कैंट स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़, प्लेटफाॅर्मों पर उतरी पीएसी
महाकुंभ पलट प्रवाह के बीच शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। प्लेटफाॅर्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा तंत्र सतर्क हो गए। ट्रेनों में ठसाठस भीड़ को देखते हुए पीएसी को प्लेटफार्मों पर उतारना पड़ा। प्लेटफाॅर्मों, यात्री हाॅल, प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार, एफओबी पर यात्रियों की भीड़ रही।
कैंट स्टेशन के पहले और द्वितीय प्रवेश द्वार पर बनाए गए दो-दो हजार क्षमता के होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को ठहराया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में जमा श्रद्धालुओं को आरपीएफ-जीआरपी ने होल्डिंग एरिया में भिजवाया। ट्रेनों के प्लेटफार्मों पर पहुंचने पर ही यात्रियों को होल्डिंग एरिया से प्लेटफाॅर्म की तरफ भेजा गया।
बीएचयू में अगले महीने चार दिन मनेगा युवा महोत्सव स्पंदन
बीएचयू में वार्षिक युवा महोत्सव स्पंदन की तिथि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुहर लगा दी है। आयोजन चार दिन का होगा। 3 से 6 मार्च तक संकायों, संस्थानों की टीम के साथ ही कॉलेजों की टीम भी प्रतिभाग करेगी।
शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में हुई बैठक में फैसला हुआ। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एके नेमा ने बताया कि 3 से 6 मार्च तक स्पंदन का आयोजन एंफीथियेटर मैदान, शताब्दी कृषि सभागार सहित अन्य जगहों पर कराया जाएगा। इससे पहले संकायों की ओर से भी युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा।
शंकराचार्य आज से अयोध्या में करेंगे प्रभु श्रीराम का पूजन
शृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती स्वामी मां अन्नपूर्णा के कुंभाभिषेक के रविवार को पूर्णाहुति होने के बाद शाम को अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे। शृंगेरी अन्नपूर्णा प्रसाद ने बताया कि रविवार और 10 फरवरी को अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर में पूजन करेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वह गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। शंकराचार्य गोरखनाथ मंदिर में 11 व 12 फरवरी तक पूजन अर्चन करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में छात्रों ने जानीं गायन की बारीकियां
बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने छात्रों को गायन की बारीकियां बताईं। उन्होंने अलग-अलग विषय पर व्याख्यान दिए। संकाय के पंडित ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में अंतिम दिन विभिन्न विद्वानों ने अपने विचार रखे।
बनारस घराने के कलाकार पंडित देवाशीष डे ने अपने व्याख्यान की शुरुआत चैतन्य सरावनंतपुरम... श्लोक से की। उन्होंने कहा कि बंदिशों का कथानक जानना जरूरी होता है इससे हमें उसे काल के समाज और संस्कृति का पता चलता है।
इसके साथ ही उन्होंने रामरंग, सरसरंग जी जैसे वाग्गेयकारों के विषय में भी छात्रों को बताया। गोरखपुर विवि की प्रो. ऊषा सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति संगीत या फाइन आर्ट जैसे विषयों में संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि स्वर वर्ण से विभूषित संगीत जो चित्त का रंजन करे वह राग संगीत है।
स्वर प्रयुक्त विशेष को लगाने का तरीका और राग की बारीकियां आनी चाहिए। अंतिम दिन प्रो. लयलीना भट्ट, प्रो. लावण्या कीर्ति सिंह, प्रेमचंद हम्बल ने संगीत की विधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रो. संगीता पंडित, प्रो. राजेश शाह, डॉ. ज्ञानेशचंद्र पांडेय, डॉ. विधि नागर, डाॅ. मधुमिता भट्टाचार्या आदि मौजूद रहे।
प्रधान पद पर नौ और सदस्य पद पर दो ने किया नामांकन
विकास खंड बड़ागांव की स्थानीय ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद पर होने वाले उपचुनाव में शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। दो अन्य ग्राम सभाओं के रिक्त सदस्य पदों के लिए भी दो लोगों ने नामांकन किया।
प्रधान पद पर राजीव कुमार, ऊषा गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अतुल सिंह, त्रिभुवन पटेल, विजय कुमार मौर्य, सपना सिंह ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए शेरवानी पुर ग्रामसभा की वार्ड संख्या 10 से आनंद कुमार मिश्र और सिसवां बसनी की वार्ड संख्या 14 से विनय ने नामांकन किया। वहीं, कैथौली ग्रामसभा में सदस्य पद का एक स्थान रिक्त रह गया।
गुड लक पार्टी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
राजातलाब के कुरहुआ स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार को गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 10वीं के विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
छात्र स्वेताभ राय ने अपने गीत के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। छात्रों ने पासिंग द बाल, म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी, गीत, नृत्य में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम पर ध्यान देने, नोट्स को पढ़ने और माडल पेपर को हल करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को समय का सदुपयोग करने, पर्याप्त नींद लेने और सकारात्मक रहने की सलाह दी। छात्रों से कहा कि जीवन का मूल मंत्र अनुशासन और समय का उचित सदुपयोग करना ही है।
इस अवसर पर विद्यालय की उपनिदेशिका डॉ. अंबिका भगत ने कहा कि जीवन में सतत प्रयास करने वालों की कभी हार नहीं होती। लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमेशा बिना थके हारे और निराश हुए प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के उपनिदेशक विनोद पांडेय, अकादमी कोऑर्डिनेटर धीरज कुमार गौर, पूजा तिवारी, काउंसलर पूजा यादव आदि मौजूद रहें।
टीबी से जंग जीतने के लिए कर रहे जागरूक
जिले में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोजी अभियान में टीबी से जंग जीतने वाले (टीबी चैंपियन) मरीजों को बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। मरीजों नियमित दवा लेने और जांच कराने की सलाह दी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 131 टीबी चैंपियन प्रशिक्षित किए गए हैं।
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कुल 151 सामुदायिक बैठकें, 144 प्राथमिक विद्यालय में और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर होने वाली बैठकों में लोगों को जागरूक किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय ने बताया कि टीबी चैंपियन अपने गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से जागरूकता फैला रहे हैं।
मन लगाकर पढ़ने से ही मिलेगी सफलता
सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को आशीर्वाद करियर मेला लगा। इसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ने से ही सफलता मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि सियाराम केसरी ने कहा कि पढ़ेंगे बच्चे तो आगे बढ़ेंगे बच्चे और चांद तारे की तरह चमकेंगे। मेले में आशुतोष त्रिपाठी को गोल्ड और श्रद्धा दुबे, अनुकल्प त्रिपाठी को सिल्वर मेडल मिला। इसमें प्रधानाध्यापिका रहमत तारा, वीणा गौंड़, चंद्रबली पटेल, कमलेश चंद्रा, निशा यादव आदि मौजूद रहे।
मजदूरों की संख्या बढ़ाकर दस दिन में पूरा करें काम
सीडीओ हिमांशु नागपाल ने शनिवार को 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर में 200 व्यक्तियों की (जी+11) बैरक की क्षमता के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सीडीओ ने फर्श को तत्काल ठीक करने, खिड़कियों में लगे शीशों को अच्छी तरह से सिलिकाॅन से फिक्स करने, विद्युत फिटिंग को ठीक ढंग से करने, वाॅस बेसिन को फासनर लगाकर सही करने के निर्देश दिए। मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए फिनिशिंग के साथ बचे हुए कार्यों को 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय निशुल्क योग शिविर कल से
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् की ओर से त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। सांख्य योग तंत्रागम विभाग में न्यूनतम 30 और अधिकतम 40 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर पंजीकरण होगा।
विभागाध्यक्ष प्रो़ राघवेंद्र जी दूबे ने बताया कि विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और विचार के लिए योग शिविर होगा। विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में अनुभवी प्रशिक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र का प्रशिक्षण देंगे।
आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर की पुस्तक का विमोचन
आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग के प्रो. श्याम सुंदर और जीरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह की पुस्तक मेडिसिन के अभ्यास में आपातकालीन स्थिति का विमोचन कोलकाता में किया गया। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की ओर से वार्षिक सम्मेलन एपिकॉन 2025 में पुस्तक का विमोचन किया गया। उसके संपादक आईएमएस बीएचयू के दोनों प्रोफेसर हैं।
साधु-संतों के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहे बेहतर
प्रयागराज से काशी आने वाले अखाड़ों के साधु-संतों, नागा साधुओं व धर्माचार्यों के आगमन को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और डीएम एस राजलिंगम ने शनिवार को चांदपुर, केराकत मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
सीपी मोहित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साधु-संतों के आगमन और शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
संपूर्णानंद संस्कृत विवि में अगले माह से शुरू होंगे पारंपरिक
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अगले माह से गिल्ली डंडा, खोखो, कबड्डी सहित कई पारंपरिक खेल होंगे। धोती कुर्ते में होने वाले क्रिकेट मैचों की संस्कृत में कमेंट्री होगी। खेलों की तैयारी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जुट गए हैं।
विश्वविद्यालय का पारंपरिक खेल क्रिकेट है। धोती-कुर्ते में बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के साथ ही संस्कृत में खेल की कमेंट्री के बाद अब मार्च में गिल्ली डंडा, खोखो, कबड्डी सहित कई पारंपरिक खेल होंगे। खेल मैदान में पार्किंग होने के बाद भी खिलाड़ियों का उत्साह कम नहीं है।
वह प्रशासनिक भवन के सामने खाली मैदान में तैयारी कर रहे हैं। तीरंदाजी की तैयारी उमरहा के निजी एकेडमी में हो रही है। जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्रा ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं अगले माह से शुरू होंगी।
देश के विकास, नवाचार में अहम भूमिका निभाएगा बजट
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को बजट 2025-26 पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने इसके प्रभाव पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इस साल का जो बजट जारी किया गया, वह देश के विकास और नवाचार में अहम भूमिका निभाएगा।
काशी विद्यापीठ में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को बजट 2025-26 के बारे में जानकारी देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। विशिष्ट वक्ता मनोविज्ञान विभाग की प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी किया गया बजट विकसित भारत की संकल्पना को भी साकार करेगा।
शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र राम ने बताया कि सरकार द्वारा जारी बजट में युवाओं, उद्यमी, नवाचार कृषक और महिलाओं को सशक्त करने पर जोर दिया। इस दौरान प्रो. राजेश पाल और प्रो. हंसा जैन ने बजट के अन्य पहलुओं के बारे में बताया।
40 छात्रों ने चित्रों में दिखाई विश्वविद्यालय स्थापना की यादगार झलक
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता में विवि की स्थापना से लेकर 104 साल के चित्रों की यादगार झलक देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने स्थापना से लेकर अब तक के सफर पर आकर्षक चित्र बनाए। काशी विद्यापीठ का स्थापना दिवस 10 फरवरी को मनाया जाएगा।
विभागों में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बीएफए के 40 छात्र-छात्राओं ने लाइन, ब्रश, रंगों से महान विभूतियों के चित्र बनाए। स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी, पुरातन छात्रों में चंद्रशेखर आजाद, शिव प्रसाद गुप्त, भगवान दास, आचार्य नरेंद्र देव आदि के योगदान को दिखाया गया। कार्यक्रम में डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेहलता कुशवाहा, शालिनी कश्यप, प्रवीण प्रकाश, हिमांशु, देव्यानी मौजूद रहे।
15 राज्यों के 25 वैज्ञानिकों को दी गई जानकारी
गुणवत्ता युक्त सब्जियों के उत्पादन के लिए भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें यूपी सहित 15 राज्यों के 25 प्रवक्ता और कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए।
संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. नागेंद्र राय ने बताया कि सब्जी फसलों में प्रसंस्करण, गुणवत्ता और निर्यात के लिए आधुनिक प्रजनन दृष्टिकोण के तहत एक 10 दिवसीय लघु पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसके माध्यम से पौष्टिक सब्जियों के उत्पादन के बारे जानकारी दी जा रही है। दस दिवसीय कार्यक्रम में तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली सहित 15 राज्यों के प्रवक्ताओं और कृषि वैज्ञानिकों जानकारी दी जा रही है।
यूपी बोर्ड : विद्यालयों में पहुंचा प्रवेशपत्र, 10 से छात्रों को मिलेंगे
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो गया है। सोमवार से इसका वितरण किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के सभी विद्यालयों में प्रवेशपत्र भेज दिया गया है।
सत्र 2024-25 में जिले के 92563 विद्यार्थी शामिल होंगे। 10वीं के 45493 और 12वीं के 47070 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। नियंत्रण कक्ष क्वींस इंटर कॉलेज लहुराबीर में बनाया गया है। परीक्षा के लिए एक लाख से अधिक कापियां आ गई हैं। प्रश्नपत्र भी अगले सप्ताह सभी केंद्रों आ जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने विद्यार्थियों का प्रवेशपत्र सभी विद्यालयों में भेज दिया गया है। सोमवार से विद्यालय अपनी सुविधानुसार वितरण करेंगे।
काशी विद्यापीठ में 17 फरवरी से होंगी पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। विभागों की ओर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग-अलग समय-सारिणी जारी कर दी गई है। विषयवार परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
महाकुंभ के मद्देनजर वाराणसी और आसपास के जिलों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देख काशी विद्यापीठ प्रशासन ने 31 जनवरी से 15 फरवरी तक की परीक्षाओं को टाल दिया गया था। अब धीरे-धीरे विषयवार परीक्षा के लिए तिथि तय की जा रही है। एमए राजनीति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 17 फरवरी से करवाई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से होगी।
समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि 20 फरवरी से दोपहर 2 बजे से होने वाली एमए आईआरपीएम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमए दशर्न शास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 फरवरी और एमए योग प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 4 मार्च से कराई जाएगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 बजे से मानविकी संकाय के कक्ष संख्या 9 में होगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।
बढ़ी डिमांड, जामदानी साड़ियां बनाने में जुटे बुनकर
इस समय बुनकरों के पास जामदानी साड़ियों की खूब डिमांड आ रही है। ठंडी का सीजन खत्म होने वाला है। इसलिए कई अब लोग बनारसी, सिल्क साड़ी पहनना कम कर रहे है। जामदानी साड़ी का फैब्रिक कॉटन का होता है, जिसे गर्मी में आसानी से पहन सकते हैं। साथ ही यह आरामदायक के साथ फैशनेबल होती है, जिसे डेली वियर और शादी-फंक्शन में पहन सकते हैं।
जामदानी साड़ी की फैब्रिक आरामदायक होने के वजह यह काफी मंहगी होती है। एक जामदानी साड़ी को बनाने की लागत 2 से 3 लाख है। एक बुनाई कंपनी के गौरव मौर्या ने बताया कि बनारसी साड़ी को ठंड मौसम में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मी के समय इतनी हैवी साड़ी कोई पहन नहीं सकता, इसलिए इस समय रंगार्ट और जामदानी साड़ी की डिमांड आ रही है। जामदानी साड़ी को शादी, फंक्शन और हर तरह के डिजाइन को देखकर तैयार किया जाता है, कुछ समय बाद इन साड़ियों की डिमांड और भी बढ़ जाएगी।
बीएचयू विधि के छात्र प्रो बोनो क्लब से जरूरतमंदों को दिलाएंगे विधिक मदद
बीएचयू के विधि संकाय में न्याय बंधु (प्रो बोनो) क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। विधि छात्र इस दिशा में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। शनिवार को क्लब का उद्घाटन हुआ। क्लब विधि संकाय के छात्रों को न्याय बंधु योजना से जोड़ा जाएगा। विधि संकाय में न्याय बंधु मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस, भारत सरकार में प्रोग्राम मैनेजर डॉ. स्नेहा ने क्लब के उद्घाटन के बाद उद्देश्य के बारे में बताया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय, एसीजेएम रेलवे महेंद्र कुमार पांडेय ने वंचित वर्गों के लिए विधिक सहायता के लिए पहल को सराहा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर अरविंद कुमार मिश्रा ने छात्रों को लिटिगेशन मुक्त गांव बनाने की मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। स्वागत विधि संकाय प्रमुख प्रो. सीपी उपाध्याय, धन्यवाद प्रो. डीके मिश्रा ने किया।
स्कैनर से जांच के बाद बुक होगा पार्सल
कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग अब पार्सल स्कैनर मशीन से जांच के बाद ही होगी। शनिवार को पार्सल कार्यालय में पार्सल स्कैनर मशीन लगाई गई। लीज धारक को प्रति नग पांच रुपये और व्यापारियों, यात्रियों को 10 रुपये प्रति नग शुल्क देना होगा। हालांकि लीज और व्यापारियों ने इस पर विरोध भी जताया।
मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के अनुसार यह व्यवस्था शुरू हाे गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जरूरी था। बड़े स्टेशनों पर यह सुविधा पहले से है। स्कैनर के जरिये यह मालूम चल सकेगा कि कोई विस्फाेटक या आपत्तिजनक या मादक पदार्थ तो नग में नहीं है। कैंट रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक हावड़ा और नई दिल्ली से पार्सल आते हैं। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर संचालित पार्सल घर से सामान की लोडिंग होती है।
स्कैनर से जांच के बाद बुक होगा पार्सल
कैंट रेलवे स्टेशन पर पार्सल की बुकिंग अब पार्सल स्कैनर मशीन से जांच के बाद ही होगी। शनिवार को पार्सल कार्यालय में पार्सल स्कैनर मशीन लगाई गई। लीज धारक को प्रति नग पांच रुपये और व्यापारियों, यात्रियों को 10 रुपये प्रति नग शुल्क देना होगा। हालांकि लीज और व्यापारियों ने इस पर विरोध भी जताया। मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक के अनुसार यह व्यवस्था शुरू हाे गई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जरूरी था। बड़े स्टेशनों पर यह सुविधा पहले से है। स्कैनर के जरिये यह मालूम चल सकेगा कि कोई विस्फाेटक या आपत्तिजनक या मादक पदार्थ तो नग में नहीं है।
विकास, नवाचार में अहम भूमिका निभाएगा बजट
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को बजट 2025-26 पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने इसके प्रभाव पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि इस साल का बजट देश के विकास और नवाचार के लिए अहम है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को बजट के बारे में बताना मुख्य उद्देश्य है।
विशिष्ट वक्ता मनोविज्ञान विभाग प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की संकल्पना को भी साकार करेगा। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष सुरेंद्र राम, प्रो. राजेश पाल और प्रो. हंसा जैन ने बजट के अन्य पहलुओं के बारे में बताया।
वैद्य और पूर्व डीन अमेरिका में देंगे व्याख्यान
आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय में क्रिया शारीर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर वैद्य सुशील कुमार दूबे और आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख सेवानिवृत्त प्रोफेसर यामिनी भूषण त्रिपाठी को एक बार फिर अमेरिका में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है।
वैद्य सुशील दूबे ने बताया कि 17-19 मई 2025 को अर्शा विद्या गुरुकुलम, सायलोर्सबर्ग पेंसिलवेनिया (यूएसए) में आयुर्वेद सेमिनार के लिए प्रो. त्रिपाठी के साथ भाग लेंगे। पहले भी दोनों ने अमेरिका में व्याख्यान दिया था। बताया कि स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1986 में संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों के इच्छुक छात्रों को वेदांत, संस्कृत और योग, आयुर्वेद का ज्ञान देने के लिए किया था।
बीएचयू : विधि के छात्र दिलाएंगे विधिक मदद
बीएचयू के विधि संकाय में न्याय बंधु (प्रो बोनो) क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। विधि छात्र इस दिशा में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। शनिवार को क्लब का उद्घाटन हुआ। क्लब विधि संकाय के छात्रों को न्याय बंधु योजना से जोड़ा जाएगा।
विधि संकाय में न्याय बंधु मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस, भारत सरकार में प्रोग्राम मैनेजर डॉ. स्नेहा ने क्लब के उद्घाटन के बाद उद्देश्य के बारे में बताया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय, एसीजेएम रेलवे महेंद्र कुमार पांडेय ने वंचित वर्गों के लिए विधिक सहायता के लिए पहल को सराहा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर अरविंद कुमार मिश्रा ने छात्रों को मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर की पुस्तक का विमोचन
आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग के प्रो. श्याम सुंदर और जीरियाट्रिक मेडिसिन विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह की पुस्तक मेडिसिन के अभ्यास में आपातकालीन स्थिति का विमोचन कोलकाता में किया गया। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया की ओर से वार्षिक सम्मेलन एपिकॉन 2025 में पुस्तक का विमोचन किया गया। उसके संपादक आईएमएस बीएचयू के दोनों प्रोफेसर हैं।
बढ़ी डिमांड, जामदानी साड़ियां बनाने में जुटे बुनकर
इस समय बुनकरों के पास जामदानी साड़ियों की खूब डिमांड आ रही है। ठंडी का सीजन खत्म होने वाला है। इसलिए कई अब लोग बनारसी, सिल्क साड़ी पहनना कम कर रहे है। जामदानी साड़ी का फैब्रिक कॉटन का होता है, जिसे गर्मी में आसानी से पहन सकते हैं। साथ ही यह आरामदायक के साथ फैशनेबल होती है, जिसे डेली वियर और शादी-फंक्शन में पहन सकते हैं।
जामदानी साड़ी की फैब्रिक आरामदायक होने के वजह यह काफी मंहगी होती है। एक जामदानी साड़ी को बनाने की लागत 2 से 3 लाख है। एक बुनाई कंपनी के गौरव मौर्या ने बताया कि बनारसी साड़ी को ठंड मौसम में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन गर्मी के समय इतनी हैवी साड़ी कोई पहन नहीं सकता।