फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से जुड़ी खबर, स्कूलों में कमेटी जानेगी सुविधाओं की हकीकत

Fri, 04 Oct 2024 02:54 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस बार भी ऑनलाइन ही केंद्र बनाए जाएंगे। सुविधाओं को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी बनाई गई है जो स्कूलों में जाकर 10 अक्तूबर तक सत्यापन करेगी। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में इस बार बोर्सेंड परीक्क्षाओं के सेंटर की नई व्यवस्था की जा रही है।इस बार सेंटर आनलाइन भरे जाएंगे जिससे व्यवस्था निर्धारण में पारदर्शिता देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए सभी स्कूलों की सूचनाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी अपलोड की जा चुकी हैं। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने कॉलेज प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की ओर से पोर्टल पर अपलोड सूचनाओं के भौतिक सत्यापन का आदेश भी जारी कर दिया है।

इसके लिए तहसील स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटियां बनाई गई हैं। इसमें उन्होंने स्कूलों में सुविधाओं को लेकर पोर्टल पर अपलोड की गई सूचनाओं का पारदर्शिता के साथ भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। 25 सितंबर तक सभी सूचनाओं को अपलोड किया गया है। अब 10 अक्तूबर तक सत्यापन प्रक्रिया जिले स्तर पर पूरी करनी होगी। 
विज्ञापन


वाराणसी के जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की माने तो स्कूलों के सत्यापन का काम चल रहा है। जितने विद्यार्थियों होंगे उतने सेंटर बनाए जाएंगे। सेंटरों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें