हाल ही में संपन्न हुए यूपी नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित सभासद ने फूलमाला पहने खींची फोटो हारे प्रत्याशी के वाट्सएप पर भेजी तो उधर से गजब का जवाब मिला। हारे हुए प्रत्याशी ने फोटो के जवाब में उसे जेन से मारने की धमकी दी। धमकी से परिवारजन दहतशत में हैं।
मामला मऊ जिले का है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ से नवनिर्वाचित सभासद मोनू यादव को यह धमकी भरा जवाब मिला। जवाब दिया कि 'फूलवा मत दिखावा नहीं त मातम हो जाई।' मोनू ने जीत के बाद फूल माला पहने खींची गई, फोटो को देवरिया जिले के जेल मे बंद डी नाइन गैंग से ताल्लुक रखने वाले बदमाश विक्रांत यादव के वाट्सएप पर तीन नवंबर को भेजा था।
जवाबपढ़ने के बाद नवनिर्वाचित सभासद के होश उड़ गए। इस दौरान उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम विक्रांत यादव बताया। साथ ही खुलकर धमकी दिया कि इतनी खुशी मत मनाओ वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा, यह जीत तुम्हे भारी पड़ेगी।
तुम जितना सभासद होकर कमाओगे उतना मै रंगदारी से एक दिन मे कमा लूंगा । अब तुम कमाओ पर मुझे भी रंगदारी दो। मोनू यादव ने बताया, विक्रांत भी सभासदी का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गया ,मै जीत गया।
इस संबंध मे मोनू यादव ने 13 दिसंबर को चिरैयाकोट थाने में अपनी जानमाल की सुरक्षा की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सवाल उठ रहा है कि जेल में बंद बदमाश को मोबाइल कहां से मिली।