फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों को नए साल का तोहफा, बढ़ेंगी सुविधाएं

Sun, 01 Jan 2017 02:30 PM IST
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
विज्ञापन
प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों को शासन से 42.55 करोड़ रुपये का नए साल का तोहफा मिला है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत मिली धनराशि से विश्वविद्यालयों में शिक्षण सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन


काशी विद्यापीठ को दूसरी किश्त के रूप में 5.21 करोड़ रुपये मिले हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को पहली किश्त के रूप में 6.51 करोड़ रुपये मिले हैं। किन्हीं कारणों से संस्कृत विवि को अन्य विश्वविद्यालयों के साथ पहली किश्त जारी नहीं हो सकी थी।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भी दूसरी किश्त के रूप में शासन से 5.21 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।विश्वविद्यालयों के शैक्षिक और परीक्षा प्रणाली में सुधार, शोध के क्षेत्र में नवीनता लाने के उद्देश्य से 2013 में शुरू इस अभियान को केंद्र सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस धनराशि से संकायों में छात्र सुविधाओं के साथ ही जरूरी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाती हैं। इस बीच नए साल से पहले ही सरकार ने विश्वविद्यालयों को एक मुश्त 42 करोड़ 55 लाख 91 हजार 246 रुपये जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अभियान के निदेशक जितेंद्र मिश्र ने बताया है कि धनराशि विश्वविद्यालयों की ओर से खोले गए रुसा के खाते पीएफएमएस के माध्यम से जारी की जाएगी। इन विश्वविद्यालयों को मिला इतना संस्कृत विवि 6,51,00000 काशी विद्यापीठ 5,21,70,415 पूर्वांचल विवि जौनपुर 5,21,70,417 लखनऊ विवि 5,21,70,415 बुंदेलखंड विवि झांसी 5,21,70,415 अंबेडकर विवि आगरा 474,687,50 शाहू जी महाराज विवि कानपुर 5,21,70,415 रुहेलखंड विवि बरेली 5,21,70,417
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें