फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग, मुहब्बत और मस्ती के तरानों से जवां हुई रात

Sun, 01 Jan 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
बनारस के एक होटल में नए साल का जश्न मनाते लोग।
विज्ञापन
उत्सवों से रंगीन रहने वाली मोक्षनगरी में थर्टी फर्स्ट नाइट होटलों, क्लबों, वाटर पार्कों से लेकर हॉस्टलों, घरों की छतों तक मोहब्बत के अनेक रंगों से सराबोर हुई। फूलों की वंदनवारों, गुब्बारों से सजे पांच सितारा होटलों में अरेबियन बैंड, रॉक बैंड के साथ साल की आखिरी रात को मस्ती, उमंग और मोहब्बत के साथ यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। गंगा किनारे मंदिरों में भजन गूंजे तो संगीत गुरुकुलों में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की बंदिशें सितार और शहनाई पर कशिश बनकर उतरीं।
विज्ञापन


क्लबों में- मेरे सीने से फोटो को यार चिपका ले सैंया फेवीकोल से...लैला में लैला.. जैसे फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियों ने आधी रात दिल खोल कर धमाल किया। कॉलोनियों में थर्टी फर्स्ट नाइट की मस्ती में बच्चों संग बड़े भी थिरकने से खुद को नहीं रोक सके।आतिशी नजारों के साथ सड़कों पर नए साल 2017 का अभिनंदन रात 12 बजे ही खुशियों पर पार न पाने जैसा था।  

पूरा शहर नए साल के जश्न में सराबोर नजर आया। जहां होटलों और क्लबों में इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए तो वहीं कॉलोनियों में भी डीजे की धमक गूंजती रही। आधी रात को पूरा शहर पटाखों और शोर-शराबे से भर गया।
विज्ञापन


लोगों ने एक दूसरे को गले मिल और हाथ मिलाकर बधाई दी। तो वहीं फोन और मैसजेज से लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। बड़ी संख्या में लोग आधी रात सड़कों और गंगा घाटों पर मस्ती करते नजर आए। होटल दि गेट वे में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया था तो वहीं होटल रामाडा में अरबियन नाइट के साथ ही देशी-विदेशी खान-पान का आनंद लोगों ने उठाया।

महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने बताया कि कई लोगों को सभी टिकट बिक जाने के बाद एंट्री नही मिल पाई। होटल रेडिसन में भी खान-पान की जबरदस्त व्यवस्था थी। पीएनयू क्लब में भी डीजे की धुन के साथ 2016 को अलविदा कहा गया। लोग नए और रिमिक्स गानों पर जमकर थिरके। बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया। पीएनयू क्लब में प्रवेश के लिए गेट पर जद्दोजहद भी देखने को मिली। अंदर भारी भीड़ होने केचलते कई लोगों को प्रवेश तक नही मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें