फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में न्यू ईयर की पार्टी पर पुलिस का पहरा: रात 10 बजे के बाद नहीं मनेगा जश्न, डीजे बजाने और बेवजह घूमने वालों पर भी होगी कार्रवाई

Thu, 30 Dec 2021 11:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सख्ती से पालन कराने के लिए कमिश्नरेट के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आवासीय परिसर, अपार्टमेंट में भी रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजा सकेंगे।
विज्ञापन
नई साल की पार्टी पर पुलिस का रहेगा पहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देख इस बार देर रात तक न्यू ईयर की पार्टी नहीं होगी। रात दस बजे के बाद होटल, क्लब, रेस्टोरेंट में भी न्यू ईयर की पार्टी नहीं मनेगी। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सड़कों पर देर रात तक नए साल का जश्न मनाना भी युवाओं को भारी पड़ सकता है। पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। यही नहीं, आवासीय परिसर, अपार्टमेंट में भी रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजा सकेंगे। सख्ती से पालन कराने के लिए कमिश्नरेट के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


रात्रि कर्फ्यू लागू होने के बाद कमिश्नरेट और ग्रामीण इलाकों में भी रात दस बजे के बाद लोगों के बाहर घूमने और दुकान खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस की ओर से इसका पालन कराया जा रहा है। देर रात तक बाहर घूमते पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार रात को भी पुलिस ने कार्रवाई की।

विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि बाजार और होटल, रेस्टोरेंट रात दस बजे के बाद बंद करने का आदेश है। 31 दिसंबर की रात भी दस बजे तक होटल, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमित होगी। शहरवासियों से अपील है कि घरों में परिवार के बीच नए साल का जश्न मनाएं। सड़क पर बेवजह न निकले, देर रात तक डीजे और म्यूजिक सिस्टम न बजाए। ताकि आसपास के बुजुर्ग, बच्चों और बेजुबानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें