आवासीय परिसरों में भी बंद हो जाएगी 11 बजे तक पार्टी
अपार्टमेंट और आवासीय परिसरों में नए साल की खुशियां रात 11 बजे तक ही मना सकते हैं। इसके बाद किसी भी तरह के आयोजन पर रोक रहेगी। पुलिस के अनुसार गली, मोहल्ले और कालोनियों में आतिशबाजी और डीजे बजाने वाले रात दस बजे के बाद डीजे का संचालन नहीं कर सकेंगे। आतिशबाजी पर भी रोक रहेगी।
रात्रि कर्फ्यू के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। रात 11 बजे के बाद सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मास्क की चेकिंग भी कराई जाएगी। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के भीड़ भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और चौराहों पर शाम छह बजे से ही मुस्तैद रहेगी। ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीने वालों की चेकिंग कराई जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट वालों को भी हिदायत दी गई है कि रात 11 बजे के बाद पार्टी जैसे आयोजन नहीं होने चाहिए। आवासीय परिसर में भी रात 11 बजे के बाद पार्टी पर रोक होगी। -आरएस गौतम, डीसीपी काशी जोन