फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स, ऐसी होगी व्यवस्था

Wed, 28 Dec 2022 02:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नए साल मेें महज महज छह दिन शेष है, ऐसे में पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। प्रमुख गंगा घाट जैसे रविदास घाट, अस्सी, दशाश्वमेध, नमो खिड़कियां घाट समेत अन्य घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। वरुणा और काशी जोन के पुलिस अधिकारियों ने सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा निर्देशित किया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी होगी। सारनाथ पर्यटन स्थल पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। नए साल पर यहां अधिक भीड़ उमड़ती है। लिहाजा यातायात व्यवस्था को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस ने योजना बना रखी है। अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट को जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन होगा। इस संबंध में कमिश्नरेट के उच्चाधिकारियों ने मातहतों को दिशा निर्देश जारी किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सभी जोन के डीसीपी को दिशा निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन

नए साल मेें महज महज छह दिन शेष है, ऐसे में पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। प्रमुख गंगा घाट जैसे रविदास घाट, अस्सी, दशाश्वमेध, नमो खिड़कियां घाट समेत अन्य घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। वरुणा और काशी जोन के पुलिस अधिकारियों ने सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा निर्देशित किया है। पर्यटक स्थलों और भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सीसी कैमरे और आग से सुरक्षा बचाव संबंधी उपाय को दुरूस्त रखने को कहा है। अस्सी घाट पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर यहां यातायात डायवर्जन किया जाएगा। उधर, रामनगर किला में भी पर्यटकों की आवाजाही अधिक होती है। रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने यहां निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा है। 
दुनिया में प्रसिद्ध सारनाथ में दूर दराज से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। देश विदेश से सैलानी यहां आते हैं। यहां पार्किंग की व्यवस्था, यातायात डायवर्जन को लेकर एडीसीपी ट्रैफिक ने खाका तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने हाल जाना है। पिछले साल यातायात जाम, मारपीट की घटनाओं को संज्ञान में लेकर इस बार पूरी तैयारी के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी। सारनाथ के सभी पर्यटक स्थलों के आसपास सीसी कैमरों को दुरूस्त रखने को लेकर भी दिशा निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बनारस - फोटो : फाइल
नौकायन करने वालों की होगी निगरानी
बड़ी संख्या में सैलानी गंगा में नौकायन करते हैं। ऐसे में कोई हादसा नहीं हो इसके लिए भी जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया है। आदमपुर, चौक, दशाश्वमेध, लंका, भेलूपुर, रामनगर थाने की पुलिस को सतर्क किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने सभी नाविकों को चेताया कि बगैर लाइफ जैकट और बचाव उपकरण, क्षमता से अधिक नाव का संचालन पाय गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना के साथ ही नाव सीज भी किया जाएगा।  
 
सभी जोन के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों निर्देशित किया गया है कि पर्यटक स्थलों का एक बार निरीक्षण जरूर कर लें। खास कर गंगा घाटों पर विशेष नजर रखे। यातायात व्यवस्था को लेकर भी दिशा निर्देशित किया गया है।-संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें