फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए नए नियम, काशी विश्वनाथ और संकट मोचन जाने का है प्लान, तो पढ़ें ये खबर

Wed, 28 Dec 2022 12:10 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नए साल के उपलक्ष्य में हर साल 31 दिसंबर को और नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन, पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
बाबा दरबार में उमड़ेश्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्म नगरी काशी के मंदिरों में नए साल पर उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में 31 दिसंबर से एक जनवरी तक श्रद्धालुओं को झांकी दर्शन मिलेगा।  इसके साथ ही श्रीरामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं को बाहर से ही दर्शन की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नए साल के उपलक्ष्य में हर साल 31 दिसंबर को और नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन, पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता योजना बनाई जा रही है। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र का कहना है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को मंदिर में बहुत भीड़ होती है। भीड़ प्रबंधन के लिहाज से ही ये नई व्यवस्था केवल दो दिन के लागू की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें