नए साल के जश्न में काशी डूबने को तैयार है। तोहफों से गिफ्ट शाप और ऑनलाइन बाजार सजे हुए हैं तो होटल, मॉल और क्लब में सेलिब्रेशन धूम की तैयारी चल रही है। शहर के अलग-अलग होटल और डिस्को क्लब में डीजे नाइट और सेलेब्रिटी नाइट की मस्ती होगी।
न्यू इयर नाइट, वाराणसी नाइट लाइफ, न्यू इयर ईव जैसे आयोजन नए साल के आने की खुशी में आयोजित किए जा रहे हैं। नए साल के स्वागत में शहर के तमाम मॉल को दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। 31 दिसंबर की रात के लिए होटल सूर्या में वाराणसी नाइट लाइफ का आयोजन किया जा रहा है।
न्यू इयर थ्रो डाउन का ये जश्न कपल और लेडीज के लिए हैं। इसी तरह रमाडा प्लाजा में अस्सी के दशक की डिस्को पार्टी होने जा रही है। इसमे डीजे, लाइव बैंड खास होगा। डी कैफे में डीजे नाइट होगा। डीजे स्पार्क्स और डीजे रॉक यहां 31 की रात को खास बनाएंगे।
गणेश मंडपम नाटी इमली में न्यू इयर नाइट 2019 में युवाओं की मस्ती और धूम होगी। वहीं होटल ग्रेप वाइन रामनगर में न्यू इयर बैश में रॉकस्टार मलिका की सेलेब्रिटी नाइट सजेगी।