फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Train: कोहरे में सुस्त हुई नई वंदे भारत की रफ्तार, 30 दिन में तीन बार हुई रद्द; 15 दिन देर से चली

Mon, 22 Jan 2024 07:06 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोहरे ने ट्रेनों और विमानों की रफ्तार सुस्त कर दी है। हर दिन ट्रेनें लेट हो रही हैं। इस बीच वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन भी प्रभावित हो रही है। 30 दिन में वंदे भारत एक्सप्रेस तीन बार रद्द और 15 बार देरी से चली। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली-वाराणसी रूट की 22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को एक माह पूरे हो गए। 20 दिसंबर से नियमित शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार कोहरे में सुस्त हो गई है। 30 दिन में वंदे भारत एक्सप्रेस तीन बार रद्द और 15 बार विलंबित भी हुई है। इस दौरान 19 हजार 200 यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया।

विज्ञापन


एक जनवरी के बाद से ट्रेन में यात्रियों का लोड फैक्टर भी 25 से 30 फीसदी घटा है। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जहां 900 यात्री सफर करते थे तो वहीं अब 600-700 यात्री सफर कर रहे हैं। 18 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ किया था।

उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के चलते 13 जनवरी, 15 जनवरी और 19 जनवरी को रद्द हो चुकी है। वहीं, 30 दिन में अधिकतम साढ़े 16 घंटे और न्यूनतम ढाई घंटे तक विलंबित हो चुकी है। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में ऑनलाइन टिकट कराने वालों की संख्या 90 फीसदी है। चेयरकार में वेटिंग तो एग्जिक्यूटिव क्लास में आसानी से सीटें मिल जा रही हैं। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के अनुसार ऑपरेशनल कारणों से वंदे भारत को रद्द किया गया था। कोहरे का असर वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर पड़ा है।
विज्ञापन


मंगलवार को नहीं होता है संचालन
कैंट स्टेशन से सुबह छह बजे नई दिल्ली को रवाना होती है, उधर नई दिल्ली से अपराह्न तीन बजे खुलती है। रात 11 बजे कैंट स्टेशन पहुंचती है। हफ्ते में मंगलवार को दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें