फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी से पूर्वोत्तर को जोड़ेगी 'राजधानी', पूर्वांचल के लोगों का भी होगा फायदा

Sun, 05 Nov 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
एक और राजधानी एक्सप्रेस मुगलसराय से गुजरने वाली है। इससे पूर्वांचल और बिहार के यात्री कम समय में दिल्ली और असोम की यात्रा कर सकेंगे। छह नवंबर से इसका परिचालन अगरतला से शुरू होगा।   40 घंटे 50 मिनट में 18 स्टेशनों पर रुकते हुए 2413 किलोमीटर की दूरी तयकर बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत को जोड़ने वाली यह दूसरी ट्रेन है जो मुगलसराय से गुजरेगी।
विज्ञापन
  इसके पूर्व अगरतला और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक साप्ताहिक ट्रेन अगरतला सुंदरी एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। मुगलसराय होकर गुजरने वाली यह दसवीं और पटना रूट से गुजरने वाली यह चौथी राजधानी ट्रेन होगी।
  इसका सर्वाधिक लाभ व्यापारियों और मरीजों को मिलेगा। इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव पूर्वोत्तर सीमांत के अगरतला स्टेशन के जिम्मे है। बताया कि छह नवंबर को ट्रेन संख्या 20501 अप अगरतला से शाम साढ़े छह बजे चलकर 32 घंटे बाद बुधवार आठ नवंबर की रात दो बजकर बीस मिनट पर मुगलसराय पहुंचेगी।
विज्ञापन

  दस मिनट ठहराव के पश्चात ढाई बजे रवाना होकर बुधवार को दिन में 11 बजकर 20 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं 20502 डाउन अगरतला राजधानी एक्सप्रेस बुधवार की शाम सात बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल से चलकर शुक्रवार को दिन में डेढ़ बजे अगरतला पहुंचेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें