फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सर्किट हाउस के पास बनेगा नया उपकेंद्र, VIP आवास को मिलेगी निर्बाध बिजली; जानें खास

Thu, 23 Jan 2025 04:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में सात जगहों पर नए उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इससे सर्किट हाउस और वीआईपी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति और बेहतर होगी। इस व्यवस्था से आपूर्ति संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
Bijli Vibhag Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में सात नए उपकेंद्र बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसमें सर्किट हाउस, पीएसी भुल्लनपुर, दशाश्वमेध आदि वीआईपी क्षेत्र शामिल हैं। सर्किट हाउस के पास नया उपकेंद्र बनाए जाने के साथ ही नया फीडर भी बनेगी। इससे सर्किट हाउस समेत वीआईपी इलाकों और सरकारी कार्यालयों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।

विज्ञापन


जिले में इस समय कुल 85 उपकेंद्र हैं, इसमें शहर में 44 जबकि ग्रामीण इलाकों में 41 उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है। अब निगम की ओर से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति के लिए 33\11 केवी के 15 नये उपकेंद्र को बनवाने का निर्णय लिया गया है। 

इसके बाद जिले में उपकेंद्रों की संख्या 100 हो जाएगी। 15 में से 8 उपकेंद्र ग्रामीण इलाकों में और 7 शहरी इलाकों में बनने हैं। शहरी क्षेत्र में पीएसी भुल्लनपुर, सर्किट हाउस, रेवड़ी तालाब, दशाश्वमेध पर जगह फाइनल की जा चुकी है। इसके अलावा तीन और जगहों पर उपकेंद्र बनने हैं।
विज्ञापन


सर्किट हाउस की बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र उपकेंद्र न होने की वजह से फाल्ट के समय बिजली आपूर्ति की समस्या रहती है। इसके अलावा पीएसी के पास भी उपकेंद्र न होने से केबल फाॅल्ट, लोकल फाल्ट आदि के समय पीएसी के आवासों में भी आपूर्ति संबंधी समस्या होती है। 

इस बारे में मुख्य अभियंता संदीप कुमार बंसल ने बताया कि नया उपकेंद्र बनाए जाने की दिशा में जगह फाइनल होने के बाद अब कागजी कार्रवाई भी अंतिम दौर में हैं। उपकेंद्र बन जाने के बाद बिजली व्यवस्था भी सुधर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें