फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिला महिला अस्पताल में नई SIC ने संभाला कार्यभार, बोलीं- महिलाएं करवा सकेंगी 24 घंटे जांच

Wed, 09 Apr 2025 11:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिला महिला अस्पताल की नई एसआईसी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का हाल जाना। इसके साथ ही खामियां मिलने पर उनके निराकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसआईसी डॉ. नीना वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में बहुत जल्द ही महिलाओं के लिए 24 घंटे पैथालॉजी जांच की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर से लैब टेक्निशयन की मांग की जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद महिलाओं को बड़ी राहत होगी। 

विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल की नई एसआईसी डॉ. नीना वर्मा ने कार्यभार संभाला। अस्पताल का निरीक्षण कर उन्होंने ओपीडी में आने वाली और वार्ड में भर्ती मरीजों की सुविधाओं की जानकारी ली।

लखनऊ में संयुक्त निदेशक परिवार कल्याण निदेशालय रह चुकी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना ही प्राथमिकता होगी। अस्पताल में आधारभूत ढांचे में भी सुधार की जरूरत है। पुराने भवनों की जगह नए भवन बनाए जाने सहित अन्य जरूरत के हिसाब से महिलाओं को सुविधाएं मिलती रहेंगी। 
विज्ञापन


डॉ. वर्मा इसके पहले वर्ष 2008 से 2019 तक बलरामपुर जिला महिला चिकित्सालय में सीएमएस रह चुकी हैं, जबकि वर्ष 2022 से 2024 तक उन्होंने महराजगंज में सीएमओ का पदभार भी संभाला है। निरीक्षण के दौरान वे अस्पताल में बने एसआईसी आवास पहुंचीं, उन्होंने कहा कि अधिकारी के आवास में कार्यालय चलाया जा रहा है, इस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें