फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया में युवक की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने गड़वार थाने का किया घेराव; काली मंदिर के पास हुई थी मारपीट

Wed, 09 Apr 2025 10:41 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

युवक की माैत के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। वे गड़वार थाने पहुंच हंगामा करने लगे। उनके साथ सैकड़ों ग्रामीण भी रहे। सूचना पाकर माैके पर पहुंचे अफसरों ने बातचीत कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर नाराज परिजनों ने गड़वार थाने के सामने बुधवार देर शाम शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान थाने के सामने जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरीके से लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन


गड़वार थाना क्षेत्र में 9 मार्च को त्रिकालपुर और कोटवा गांव के युवकों के बीच गड़वार-सुखपुरा मार्ग स्थित काली माता के मंदिर के पास मारपीट हुई थी। त्रिकालपुर निवासी धर्मवीर भारती, शैलेश, आदित्य पुष्कर और कोटवा निवास आशुतोष उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय तथा कुछ अज्ञात शामिल थे।

इसमें धर्मवीर उर्फ अनुज गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उपचार वाराणसी में चल रहा था। बुधवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई। परिजनों वाराणसी से शव लेकर आए और गड़वार थाना के सामने शव रख कर प्रदर्शन करने लगे। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तथा परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी, चक्का जाम रखेंगे। एडिशनल एसपी कृपा शंकर, सीओ सिटी श्यामकांत सहित छह थाने की फोर्स मौके ने पर पहुंचकर धरना समाप्त कराया। एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि धारा बढ़ोतरी की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें