फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर उर्जा के क्षेत्र में लिखी गई नई इबारत, यूपी के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण

Mon, 12 Mar 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दादरकला में 75 मेगावाट के सोलर प्लांट का किया लोकार्पण - फोटो : twitter
विज्ञापन
आध्यात्मिक मातृ उर्जा की स्रोत मां विन्ध्यवासिनी के धाम में सोमवार को देश को सौर उर्जा के क्षेत्र में ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए नई इबारत लिखी गई। दिल्ली में भारत की अगुवाई में बने संगठन अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ (आईएसए) की  रविवार को हुई बैठक में सौर उर्जा को लेकर तमाम फैसलों में बाद यूपी के मिर्जापुर में इसके मूर्तरूप सोलर पार्क का सोमवार को शुभारंभ भी हो गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार की दोपहर मिर्जापुर के छानबे ब्लॉक के दादरकला गांव में पहुंच कर 75 मेगावाट के सोलर प्लांट का लोकार्पण किया। ये फ्रांस के सहयोग से बनाया गया है।

आठ मिनट के संक्षिप्त समारोह में दोनों नेताओं की दोस्ती के विभिन्न अंदाज देखने को मिले। दोपहर 11 बज कर 20 मिनट पर एक एक-कर पांच हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतरे। पहले और दूसरे हेलीकाप्टर में सुरक्षाकर्मी सवार थे।
विज्ञापन


तीसरे हेलीकाप्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरे। चौथे हेलीकाप्टर में फ्रांस के राष्ट्रपति के पारिवारिक सदस्य और निजी स्टाफ था। पांचवें हेलीकॉप्टर में एसपीजी के जवान सवार थे। पीएम मोदी ने उन्हें मां विन्ध्यवासिनी की महत्ता के बारे में बताया। 
विज्ञापन

हेलो एवरी वन, थैंक्यू

दादरकला में 75 मेगावाट के सोलर प्लांट का किया लोकार्पण - फोटो : twitter
पीएम मोदी ने उन्हें मां की महत्ता के बारे में बताया। एक-एक कर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री आरके सिंह, भाजपा के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर लगभग 25 मिनट बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दो किलोमीटर दूर बनाये गए मंच पर लेकर पहुंचे और शिलापट्ट का लोकार्पण किया।

इसके बाद मोदी और मैक्रों विशिष्ट लोगों के लिए बनाये गए पंडाल की ओर पहुंचे। हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मैक्रों ने हेलो एवरी वन एवं थैंक्यू कह कर लोगों का आभार जताया। दोनों नेताओं ने फ्रेंच डेलीगेशन से बातचीत की।

इसके बाद पीएम मोदी प्रेसीडेंट मैक्रों को लेकर प्लांट व्यू की ओर गए और हाथ मिलाते हुए फोटो सेशन कराया। इस बीच विशिष्ट लोगों के लिए बने पंडाल में बैठे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी, योगी-योगी के नारे लगाना शुरू कर दिया।

11 बज कर 53 मिनट पर दोनों नेता हेलीपैड की ओर रवाना हो गए। 12 बजकर सात मिनट पर दोनों नेता वाराणसी के लिए रवाना हो गए। हेलीपैड पर ही सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को विन्ध्य धाम से मंगाई गई चुनरी पहना कर पारंपरिक स्वागत किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मां विन्ध्यवासिनी की तस्वीर राष्ट्रपति मैक्रों को भेंट किया तो वे प्रफुल्लित हो गए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें