फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव है नई शिक्षा नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रार्थ महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पर आयोजित संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में बटुकों ने नई शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे। कहा कि कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा प्रणाली में बदलाव है। इसमें कौशल विकास पर जोर दिया गया है। 22 बटुकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें संस्कृत विवि के शिवांश तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर सतुआ बाबा संस्कृत विद्यालय के हर्षित मिश्र, और तीसरे पर बंशीधर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जितेंद्र मिश्र रहे।
विज्ञापन

शास्त्रार्थ में व्याकरणशास्त्र में राम प्रसाद प्रथम, शिवांश त्रिपाठी द्वितीय, झंटू कुमार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। न्यायशास्त्र में सुदर्शन भट्टराई, हर्ष मिश्र और अंबरीश त्रिपाठी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। श्लोक अंत्याक्षरी में पाणिनी कन्या महाविद्यालय की प्राची व सृष्टि ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चल्ला शास्त्री वेद-वेदांग के देवराज तृतीय स्थान पर रहे। इसमें सबसे कम उम्र के छात्र सौभाग्य कुमार तिवारी को प्रोत्साहन पुरस्कार 30 जनवरी को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। अध्यक्षता डाॅ. गणेश दत्त शास्त्री ने की। संचालन डॉ. पवन कुमार शुक्ल और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अशोक पांडेय ने किया। इस दौरान डॉ. दिव्य चैतन्य ब्रह्मचारी, डॉ. शेषनारायण मिश्र, आचार्य विकास दीक्षित, डॉ. श्रीराम पांडेय, डॉ. अशेषनारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें