कबीर चौरा के नगरी नाटक मंडली में सीनियर सिटीजन ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में समाज सेवियों को स
सीनियर सिटीजन ट्रस्ट ऑफ इंडिया की वार्षिक सभा का शुभारंभ रविवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली में हुआ। डॉ. रेखा गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों को संतुलित आहार, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी की ज्यादा जरूरत होती है। इसको कायम रखने की जरूरत है। आईएमएस बीएचयू के निदेशक डॉ. एसएन संखवार ने डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. उषा गुप्ता, डॉ. एससी गोयल, डॉ. अजय मित्तल, प्रदीप कुमार, अमिताभ भट्टाचार्य व सत्य नारायण द्विवेदी को डॉ. केपी सैगल अवॉर्ड से नवाजा। मूकबधिर झुमझुम भट्टाचार्य को नमिता शक्ति सम्मान दिया। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. अनुराग टंडन को सम्मानित किया। डॉ. निशांत ओहरी ने तनाव के कारण और उससे बचाव, रांची के दंत विशेषज्ञ डॉ. सोनल सैगल ने दांतों की देखभाल और आधुनिक इंप्लांट तकनीक के बारे में जानकारी दी। अनूप उपाध्याय, रमेश सरना, डॉ. रागिनी सरना, सौम्या डे, जयंतीका डे ने गायन से सभी को आनंदित किया। अध्यक्षता डॉ. अजीत सैगल ने की। धन्यवाद ज्ञापन सचिव आशीष बसाक ने किया। इस मौके पर डॉ. एसके, सराफ, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. तुलसी, अत्रि भारद्वाज, राजनाथ तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी आदि रहे।