फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चली मंडुवाडीह सुपरफास्ट

Mon, 02 Mar 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सफर का आगाज हो गया है। रविवार को वाराणसी से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन अपने पहले सफर पर निकली। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इसके अलावा, लखनऊ से वाराणसी होते छपरा तक हफ्ते में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रेल राज्य मंत्री ने लखनऊ जंक्शन से छपरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेल राज्य मंत्री ने कहा कि नई ट्रेन से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। बताया कि लखनऊ से वाराणसी होते छपरा तक आने-जाने वाली एक्सप्रेस का यूसुफपुर स्टेशन पर भी ठहराव होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बताया कि दिल्ली के लिए नई ट्रेन रोजाना रात 10:20 बजे मंडुवाडीह से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे नई दिल्ली और नई दिल्ली से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस दौरान समारोह में विधायक श्याम देव राय चौधरी, विधायक रवींद्र जायसवाल, एमएलसी चेत नारायण सिंह, डॉ. केदारनाथ सिंह, विधायक डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, महापौर रामगोपाल मोहले, महाप्रबंधक डीरेका एके हरित आदि मौजूद थे। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एसके कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन और एनईआर के सीपीआरओ आलोक सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें