फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: यूपी के विकास के लिए ‘विकास पथ पर योगी’

Mon, 20 Mar 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्विटर के टॉप टेन ट्रेंड्स में रहे महंत, फेसबुक पर भी पोस्ट होती रहीं तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘योग शरीर की बेहतरी के लिए जरूरी है और यूपी के लिए विकास पथ पर योगी जरूरी है...।’ सोशल मीडिया पर रविवार को सूबे के नए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ की ताजपोशी को लेकर कुछ ऐसे ही मैसेज दिन भर वायरल होते रहे।
विज्ञापन


इससे पहले कौन-कौन मंत्री बनेगा, इसे लेकर सुबह से दोपहर तक सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जाती रहीं। भाजपा विधायकोें के समर्थक अपने नेताओं के मंत्री पद की दावेदारी के लिए दम भरते रहे।

गोरक्ष पीठ के महंत और सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी छाए रहे। नए सीएम ट्विटर के टॉप टेन ट्रेंड्स में रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही ट्विटर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, डॉ. महेश शर्मा, वीके सिंह व धर्मेंद्र प्रधान, राजस्थान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई अन्य बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम ने 4.12 बजे अपने कार्यालय के ट्वीट को रीट्वीट किया- ‘उत्तर प्रदेश की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में परिवर्तित करने हेतु कटिबद्ध उत्तर प्रदेश सरकार...।’

वहीं, डॉ. नीलकंठ तिवारी, अनिल राजभर और ओमप्रकाश राजभर के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों ने फेसबुक और वाट्सएप पर जमकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें