नो योर कॉलेजिस द्वारा डीआईसी, आईआईटी बीएचयू तथा बिट्स पिलानी के एंटरप्रेन्योरशिप सेल के सहयोग से आईडिया टैंक की शुरुआत की गई है। वाराणसी, शिक्षा, संस्कृति और ज्ञान की भूमि मानी जाती है, अब नवाचार और उद्यमिता का केंद्र बनने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।
इसी उद्देश्य से नो योर कॉलेजेस (केवाईसी) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक विद्यालयों में केवाईसी- आइडिया टैंक विद्यालय स्तरीय स्टार्टअप बूटकैंप एवं प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की है।
यह पहल डीआईसी, आईआईटी बीएचयू (इनोवेशन सपोर्ट) प्रयास से संचालित हो रही है, जो इसे काशी के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम बनाती है। केवाईसी का उद्देश्य वाराणसी के विद्यार्थियों में कम उम्र से ही नवाचार, उद्यमिता, समस्या-समाधान, नेतृत्व और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।
इस प्रशिक्षण में आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एसआरसीसी, बिट्स पिलानी, एफएमएस, डीटीयू के युवा उद्यमी एवं विशेषज्ञ सीधे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का अंतिम चरण नाै जनवरी 2026 को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा। यहां चयनित विद्यार्थी अपने विचारों को जूरी, नवाचार विशेषज्ञों, निवेशकों तथा उद्यमिता जगत के अग्रणी व्यक्तियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।