फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NNV: नगर निगम के नए सदन भवन का रास्ता साफ, 25.46 करोड़ जारी; महापौर-पार्षद कक्ष के साथ होगा प्रशासनिक खंड

Wed, 06 Aug 2025 11:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में जल्द ही नगर निगम का नया भवन देखने को मिलेगा। छह तल की बिल्डिंग में 300 पार्षद और मेयर के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इसमें प्रशासनिक खंड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम के नए 6 मंजिल सदन भवन का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के नगर विकास विभाग ने मंपहली किस्त जारी कर दी है। शासन ने परीक्षण के बाद 96.99 करोड़ की स्वीकृति दी है। 25 प्रतिशत धनराशि नगर निगम को अपने स्रोत से उपलब्ध कराना होगा। 

विज्ञापन


कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को नामित कर 35 प्रतिशत राज्य सरकार अंश 25.46 करोड़ अवमुक्त कर दिया गया है। सदन भवन परियोजना का निर्माण ईपीसी मोड पर होगा। नियोजन विभाग के निर्धारित मॉडल आरएफपी, एसओपी के आधार पर नामित कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस सभी निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। 

कई वर्षों से सदन की कार्यवाही टाउनहाल सभागार में की जा रही है। मेयर अशोक कुमार तिवारी के प्रयास से नवीन सदन भवन बनने का रास्ता साफ हुआ है। यह भवन नगर निगम के उत्तरी छोर पर 70 हजार वर्गफीट में बनेगा। इस सदन भवन में 300 पार्षदों की क्षमता का सदन हॉल, महापौर कक्ष और कार्यालय, पार्षद कक्ष, प्रशासनिक खंड होगा।
विज्ञापन


विभागों के लिए अलग-अलग विभागीय खंड, डाटा सर्वर सेंटर, पीआर सेंटर, पावर बैकअप सिस्टम, डीजी सेट, सीसीटीवी, स्पीकर, फर्नीचर, लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, भूमिगत पार्किंग, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, फायर फाइटिंग की सुविधाएं मिलेंगी। मेयर ने कहा कि निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि इस भवन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें