फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईएसआईसी अस्पताल में नए सिरे से शुरू होंगी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नए सिरे से व्यवस्थाएं शुरू होंगी। अभी तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम में रजिस्टर्ड मरीजों का इलाज होता था, शनिवार से श्रम मंत्रालय के आदेश पर सामान्य मरीजों का भी इलाज शुरू हुआ। मरीजों को आने वाली समस्याओं को देख व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी। फिलहाल चिकित्सकों, लैब टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, रजिस्ट्रेशन काउंटर, मरीजों की बैठने की व्यवस्था और पार्किंग जैसी सुविधाओं को भी बेहतर करने की तैयारी है। फिलहाल ओपीडी, आपातकालीन सेवाएं बीमाकृत और आम जनता के लिए समान रूप से चलाई जा रही हैं। शनिवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ नजर आई। बीमाकृत और सामान्य मरीजों के लिए एक ही लाइन लगी रही। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर जांच और दवाओं के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अगले सप्ताह तक पूरा होने की संभावना है। सुविधाओं और समस्याओं की समीक्षा की जा रही है। जल्दी ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर लिया जाएगा। जिन विभागों में स्टाफ की कमी है, वहां जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी। - सेल्वाकुमार चैल्लैय्या, डीन, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें