बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन की नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू की गई है। अब स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है और भक्तों को झांकी दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। मंदिर में भक्तों की भीड़ के बाद व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन से जुड़ी खबर है। बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन अब नहीं होगा। मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू की गई है। अब बाबा दरबार में आने वाले भक्तों को अब बाबा के दर्शन अरघा लगा कर या फिर झांकी दर्शन ही होंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बाबा के दरबार में बीती सात अक्टूबर को सप्तऋषि व श्रृंगार आरती के मध्य गर्भगृह का कपाट सफाई के लिए खोला गया। भक्तों की संख्या ज्यादा होने से व्यवस्था बिगड़ गई। कई भक्त असंतुलित होकर गिर गए और इसका लाइव प्रसारण भी कैद हो गया।