फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुत्ता समझकर चाचा की हत्या कर पहुंच गया थाने, पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Wed, 30 Sep 2020 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के पखवैया गांव में बुधवार की सुबह पांच बजे घर के बाहर टीन शेड में सो रहे चाचा की भतीजे ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह चेतगंज चौकी पहुंचा और कुत्ता समझ कर चाचा की हत्या करने की बात कही।

विज्ञापन

इस पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छानबीन में पता चला कि उसने चाचा की भूत-प्रेत के चक्कर में हत्या कर दी।


सभाकांत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह खेती करते थे। उनके दो बड़े भाई कटक उड़ीसा में रहते है। बड़े भाई उमाकांत के तीन पुत्र गांव में ही रहते है। मंगलवार रात सभाकांत अपने पुत्र कृष्णा(10) के साथ घर के बाहर बरामदे में टीन शेड के नीचे तख्ते पर सो रहे थे।

विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे उनके बड़े भाई का पुत्र पंकज(26) आया और कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन उठे तो सभाकांत को लहूलुहान पाया। पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टर ने सभाकांत को मृत घोषित कर दिया।

उधर भतीजा पंकज चाचा सभाकांत पर हमला करने के बाद चेतगंज चौकी पहुंचा और बताया कि कुत्ता समझकर चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन

चेतगंज चौकी पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई। थानाध्यक्ष छोटक यादव मौके पर पहुंचे। सभाकांत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसने भूत-प्रेत के चक्कर में अपने चाचा की हत्या की है।

सभाकांत के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पंकज उपाध्याय पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि भूत-प्रेत के चक्कर में सो रहे चाचा की भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें